Dehydration Symptoms: इस समय देश का मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी हो रही है, वहीं सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में सर्दी-जुकाम होना कॉमन है। दरअसल, यह साल का वह समय है जब आम सर्दी और खांसी सभी को प्रभावित करती है। औसतन, लोगों को साल में 4 से 6 बार सर्दी-जुकाम होता है। सर्दी और खांसी एलर्जी और वायरल संक्रमण से जुड़ी हो सकती है। इसका सीधा संबंध रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत के लगभग 4 करोड़ लोग इस इंफेक्शन से पीड़ित है जो कि डिहाइड्रेशन के कारण होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution का सेहत पर पड़ रहा खतरनाक असर! जानें 5 गंभीर साइड इफेक्ट
क्या होता है Dehydration
डिहाइड्रेशन का मतलब होता है शरीर में पानी और तरल पदार्थों की कमी होना। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, जो कि पानी और लिक्विड से ही शरीर को मिलते हैं। मेडिकल भाषा में पानी की कमी को साइलेंट डिहाइड्रेशन कहते हैं। यह अक्सर हमारी लापरवाही और पानी कम पीने की आदत के चलते हमें प्रभावित करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साइलेंट डिहाइड्रेशन दुनियाभर की एक बढ़ती समस्या है।
Dehydration से होने वाली समस्याएं
1. गला सूखना- सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं, जिसके चलते गला सूखने लगता है। गला सूखना इंफेक्शन का जोखिम बढ़ाता है।
2. खांसी होना- बदलते मौसम में शरीर में पानी कम होने से खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इससे ड्राई कफ हो सकता है।
3. इम्यूनिटी- शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। खासतौर पर बदलते मौसम में खराब इम्यूनिटी आपको तुरंत बीमार कर सकती है।
4. बुखार- बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के साथ बुखार आना भी कॉमन है। डिहाइड्रेशन शरीर के तापमान को बढ़ाने में सहायक होता है।
Photo Credit- Freepik
5. होठों का फटना- हालांकि, सर्दियां आते ही ऐसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं लेकिन इसे सर्दी का इशारा समझना बिल्कुल सही नहीं है। शरीर में पानी की कमी भी ड्राई लिप्स का संकेत है।
6. मसल क्रैंप- एक रिसर्च में पाया गया है कि 87% तक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से आपको लिक्विड डाइट बचा सकता है। डॉक्टर अब्दूल माजिद जो कि हैदराबाद के ऑलिव हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट हैं, ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने से मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या बढ़ जाती है।
7. दांतों में सेंसेशन बढ़ना- डिहाइड्रेशन की समस्या से दांतों व मसूड़ों में कमजोरी और सेंसिटिविटी भी महसूस होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियां आते ही दांतों और जबड़ों में दर्द शुरू हो जाता है, यह भी शरीर के डिहाइड्रेट होने का एक संकेत है।
ये भी पढ़ें- Delhi Pollution में मॉर्निंग वॉक कितनी सेफ या कितनी खतरनाक! जानें सेफ्टी टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
7 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
10 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
10 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
12 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
14 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
16 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
17 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines