Dehydration Symptoms: बदलते मौसम में गला सूखने समेत इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना...

Winter Dehydration Symptoms: कुछ लोगों को मौसम बदलते ही थकान, कमजोरी के साथ-साथ बुखार जैसी चीजें भी सताती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप मौसमी बीमारियां समझ रहे हैं, वे बीमारियां नहीं बल्कि डिहाइड्रेशन होता है।

Winter Dehydration Symptoms

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Dehydration Symptoms: इस समय देश का मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी हो रही है, वहीं सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है। ऐसे में सर्दी-जुकाम होना कॉमन है। दरअसल, यह साल का वह समय है जब आम सर्दी और खांसी सभी को प्रभावित करती है। औसतन, लोगों को साल में 4 से 6 बार सर्दी-जुकाम होता है। सर्दी और खांसी एलर्जी और वायरल संक्रमण से जुड़ी हो सकती है। इसका सीधा संबंध रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत के लगभग 4 करोड़ लोग इस इंफेक्शन से पीड़ित है जो कि डिहाइड्रेशन के कारण होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है Dehydration

डिहाइड्रेशन का मतलब होता है शरीर में पानी और तरल पदार्थों की कमी होना। इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, जो कि पानी और लिक्विड से ही शरीर को मिलते हैं। मेडिकल भाषा में पानी की कमी को साइलेंट डिहाइड्रेशन कहते हैं। यह अक्सर हमारी लापरवाही और पानी कम पीने की आदत के चलते हमें प्रभावित करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साइलेंट डिहाइड्रेशन दुनियाभर की एक बढ़ती समस्या है।

Dehydration से होने वाली समस्याएं

1. गला सूखना- सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं, जिसके चलते गला सूखने लगता है। गला सूखना इंफेक्शन का जोखिम बढ़ाता है।

विज्ञापन

2. खांसी होना- बदलते मौसम में शरीर में पानी कम होने से खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इससे ड्राई कफ हो सकता है।

3. इम्यूनिटी- शरीर में हाइड्रेशन की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। खासतौर पर बदलते मौसम में खराब इम्यूनिटी आपको तुरंत बीमार कर सकती है।

विज्ञापन

4. बुखार- बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के साथ बुखार आना भी कॉमन है। डिहाइड्रेशन शरीर के तापमान को बढ़ाने में सहायक होता है।

water

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

5. होठों का फटना- हालांकि, सर्दियां आते ही ऐसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं लेकिन इसे सर्दी का इशारा समझना बिल्कुल सही नहीं है। शरीर में पानी की कमी भी ड्राई लिप्स का संकेत है।

6. मसल क्रैंप-  एक रिसर्च में पाया गया है कि 87% तक रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से आपको लिक्विड डाइट बचा सकता है। डॉक्टर अब्दूल माजिद  जो कि हैदराबाद के ऑलिव हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट हैं, ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने से मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन

7. दांतों में सेंसेशन बढ़ना- डिहाइड्रेशन की समस्या से दांतों व मसूड़ों में कमजोरी और सेंसिटिविटी भी महसूस होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियां आते ही दांतों और जबड़ों में दर्द शुरू हो जाता है, यह भी शरीर के डिहाइड्रेट होने का एक संकेत है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ