हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin A: शरीर में इस विटामिन की कमी आंखों के लिए खतरनाक...ये लक्षण दिखते ही तुरंत खाएं अंडा, गाजर, पपीता

विज्ञापन
Vitamin A

Vitamin A: शरीर के लिए विटामिन ए (Vitamin A) बेहद जरूरी होता है। इसके लिए ये ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है कि किन चीजों में विटामिन ए पाया जाता है।

साथ ही विटामिन ए से कोशिका वृद्धि, प्रतिरक्षा कार्यों यानी इम्यून‍िटी (Immnity Booster), नजर यानी दृष्टि और भ्रूण का विकास होता है। इसके लिए आपको विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

क्यों जरूरी है विटामिन ए

शरीर के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है, इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती है। इसलिए इसका सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी होता है। विटामिन ए त्वचा, हड्डियों और शरीर की अन्य कोशिकाओं को मजबूत रखने में बहुत अहम भूमिका निभाती है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Arjun Fruit Benefits: स्किन से लेकर हड्डियों तक की समस्याओं को दूर करता है अर्जुन फल, जान लें फायदे

ये हैं विटामिन ए की कमी के लक्षण

रूखी त्वचा, रतौंधी, गर्भ धारण करने में परेशानी, धोखा या गले का संक्रमण, मुंहासे, घाव भरने में देरी या कमजोर हड्डियां। अगर किसी के अंदर ये लक्षण नजर आते हैं, तो उसमें विटामिन ए की कमी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेकर इसका सही ढंग से इलाज करें।

विज्ञापन

विटामिन ए की कमी से बीमारियां

अगर किसी के भी अंदर विटामिन ए की कमी है, तो उसे कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- अंधापन, एनीमिया, पेशाब नली में संक्रमण, इम्यूनिटी कमजोर होना, श्वसन प्रणाली में संक्रमण आदि बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

किन चीजों में पाया जाता है विटामिन ए

अगर आप भी विटामिन ए से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अंडा, पीली या नारंगी सब्जियां, पालक, स्वीट पोटेटो, दही, सोयाबीन और दूसरी पत्तेदार हरी सब्जियां, गाजर और पपीता के सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

और पढ़िए –Green Grapes Benefits: इस वक्त खाना शुरू करें हरे अंगूर…दूर रहेंगी ये बीमारियां, जानें जबरदस्त फायदे

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola