Green Grapes Benefits: इस वक्त खाना शुरू करें हरे अंगूर...दूर रहेंगी ये बीमारियां, जानें जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Green Grapes Benefits
Edited By Bhoopendra Rai

Green Grapes Benefits
Green Grapes Benefits: गर्मियों में अंगूर का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह गर्मियों के सीजन का अहम फल होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। स्वाद में मीठा होने के साथ ही ये इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने तक में कारगर है। खास बात ये भी है कि अंगूर मानसिक सेहत के लिए बढ़िया बताया गया है, इसके सेवन से तनाव कम होता है।
अंगूर पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इतना ही ही नहीं अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड भी होता है, जो गंभीर बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अंगूर का सेवन टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में लाभकारी है।
अंगूर का आयुर्वेद में बड़ा महत्व है। इससे बनाई जाने वाली किशमिश सेहत को बेहद फायदा पहुंचाती है। आपको इन दिनों बाजार में हरे, लाल, काले, पीले और पिंक अंगूर नजर आने लगे होंगे। आप अपनी डाइट में हरे अंगूर को शामिल कर सकते हैं। इसका जूस भी पिया जा सकता है, जबकि चबाकर खाने से भी लाभ होता है।
और पढ़िए –Arjun Fruit Benefits: स्किन से लेकर हड्डियों तक की समस्याओं को दूर करता है अर्जुन फल, जान लें फायदे
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अंगूर को खाली पेट सुबह नहीं खाना चाहिए। आप इसे मिड मॉर्निंग या दोपहर में खा सकते हैं। सुबह खाली पेट अंगूर के सेवन से आपको गैस, खट्टी डकार और अपच हो सकती है। वहीं रात के वक्त भी इसके सेवन से बचना जरूरी है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: