---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कोरोना से भी खतरनाक है आंखों की यह बीमारी, जानें शुरुआती संकेत और बचाव

Deadly Eye Virus Symptoms: आंखों से संबंधित संक्रमण कई प्रकार के हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से एक नया आई वायरस लोगों के बीच काफी फैल रहा है। इसका नाम मारबर्ग वायरस है या फिर ब्लीडिंग आई वायरस के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस आई इन्फेक्शन के शुरुआती संकेत और बचाव के बारे में।

---विज्ञापन---

Deadly Eye Virus Symptoms: कोरोना एक वैश्विक महामारी थी, जिसके रोगी पूरी दुनिया में पाए गए थे। इस संक्रमण से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद से गंभीर और फैलने वाली बीमारियों से लोगों के अंदर भय की भावना पैदा हो गई है। कुछ समय पहले मंकीपॉक्स भी जोरों-शोरों से फैल रहा था। अब आंखों का एक नया संक्रमण दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रहा है। इसे मारबर्ग वायरस या फिर ब्लीडिंग आई वायरस के नाम से भी जाना जाता है। इस वायरस की चपेट में आने से रवांडा के 15 लोगों की जान चली गई है। साथ ही, पूरे अफ्रीका में सैंकड़ों लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, पिछले दो महीनों में, यह प्रकोप 17 अफ्रीकी देशों में भी फैल गया है, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में सबकुछ।

मारबर्ग वायरस क्या है?

मारबर्ग डिजीज एक ऐसा खतरनाक वायरस है, जो फिलोविरिडे नामक वायरस के परिवार से संबंधित होता है। इस वायरस को इबोला वायरस की तरह ही गंभीर और जानलेवा माना जा रहा है। मारबर्ग वायरस के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारी को मारबर्ग वायरस रोग कहते हैं। यह रोग एक दुर्लभ रोग है, लेकिन कभी-कभी अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में इसका प्रकोप तेज हो जाता है। इन प्रकोपों ​​के दौरान, कुछ लोगों से लेकर सैकड़ों लोग एक ही समय में संक्रमित हो जाते हैं। यह वायरस चमगादड़ से लेकर बंदर से मनुष्यों तक फैला है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

मारबर्ग वायरस के शुरुआती संकेत

  1. बुखार आना, इसमें शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो सकता है।
  2. थकावट और कमजोरी महसूस होना।
  3. गंभीर सिरदर्द जो फ्लू जैसा ही होता है।
  4. गहरी सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।
  5. पेट की समस्याएं जैसे उल्टी, दस्त, और दर्द होना।
  6. ब्लीडिंग, इसमें आंख, नाक, मसूड़ों, पेट या आंतों से ब्लीडिंग हो सकता है। इस संकेत से स्थिति को और गंभीर होने का संकेत मिलता है।
  7. गला खराब होना।
Deadly Eye Virus Symptoms

photo credit-freepik

मारबर्ग वायरस कैसे फैलता है?

  • दूषित खून के संपर्क में आने से।
  • पेशाब के संपर्क में आने से।
  • पूप यानी मल के जरिए।
  • थूक से भी यह वायरस फैलता है।
  • फिजिकल रिलेशन से।

बचाव के उपाय

  1. बचाव के तरीकों में आपको सबसे पहले तो चमगादड़ों के संपर्क में आने से बचना शामिल है।
  2. अगर नॉनवेज खाते हैं, तो पहले मांस को अच्छी तरह से साफ करें और पकाएं।
  3. हाथों और पैरों की सफाई मेंटेन रखें।
  4. संक्रमित व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क से बचें।
  5. अल्कोहल-आधारित सैनिटाइजर का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 10, 2024 12:24 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola