हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन खतरनाक बीमारियों के कारण गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे! नजरअंदाज करना बर्बाद कर सकता है जिंदगी

Black Neck Skin Reason: शरीर में जब किसी तरह की समस्या पैदा होने लगती है, तो शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है, जिसे समझना जरूरी होता है. ऐसे ही एक संकेत के बारे में हम बात करेंगे, जोकि है गर्दन के पीछे काले घेरे दिखाई देना. आइए जानते हैं इन लक्षणों की वजह?

विज्ञापन
गर्दन के पीछे काले निशान क्यों हो जाते हैं.

Dark Circles On Neck Health Warning: कई बार हम रोजमर्रा की भागदौड़ में अपने शरीर के छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान नहीं देते. खासकर गर्दन के पीछे बनने वाली काली परत को लोग अक्सर धूल-मिट्टी समझकर साबुन या स्क्रब से साफ करने की कोशिश करते रहते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि यह पसीने या साफ-सफाई की कमी की वजह से है. लेकिन जब बार-बार साफ करने के बाद भी यह काले निशान नहीं हटते, तब चिंता बढ़ने लगती है. हकीकत में यह सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं बल्कि शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. इसलिए ऐसे संकेतों को समय रहते समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार शरीर बीमारी आने से पहले ही ऐसे इशारे देने लगता है, जिसे नजरअंदाज करना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 गलती और वीजा रिजेक्ट! विदेश घूमने का सपना हो जाएगा चकनाचूर, अप्लाई करने से पहले ध्यान रखें ये पॉइंट्स

गर्दन पर काले निशान के पीछे छिपे हो सकते हैं ये कारण Dark Circles On Neck Health Warning

गर्दन के पीछे या बगल में बनने वाले काले और मोटे धब्बों का संबंध कई स्वास्थ्य समस्याओं से हो सकता है, जैसे:

विज्ञापन

इंसुलिन का सही असर न होना: जब शरीर इंसुलिन का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता, तो खून में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है. इससे त्वचा पर काले और मोटे निशान दिखाई देने लगते हैं.

डायबिटीज का खतरा: लंबे समय तक बढ़ी हुई शुगर त्वचा में बदलाव ला सकती है. यह आगे चलकर मधुमेह यानी डायबिटीज का शुरुआती संकेत भी हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

हार्मोन का असंतुलन: थायराइड की समस्या या महिलाओं में पीरियड्स में साइकिल में बदलाव हो जाने पर भी त्वचा का रंग प्रभावित हो सकता है.

बढ़ता वजन: मोटापा भी ऐसे निशानों का एक बड़ा कारण माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर की चयापचय प्रक्रिया प्रभावित होती है.

विज्ञापन

किन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

अगर गर्दन की त्वचा अचानक मोटी, खुरदरी या मखमली दिखने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसके साथ अगर ज्यादा थकान, अचानक वजन बढ़ना, ज्यादा प्यास लगना या बार-बार भूख लगना जैसे लक्षण भी दिखें, तो सतर्क हो जाना चाहिए. जिन लोगों के परिवार में मधुमेह या हार्मोन से जुड़ी बीमारी रही है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. ध्यान रखें कि कई बार ये निशान बगल, कोहनी या घुटनों के पास भी दिख सकते हैं, ऐसे में घरेलू उपाय करने की बजाय सही जांच कराना ज्यादा सुरक्षित है.

विज्ञापन

गर्दन की कालिमा से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

रोजाना शारीरिक गतिविधि बढ़ाएं

विज्ञापन

कम से कम 30 मिनट तेज चलना, योग या हल्की कसरत करना शरीर की शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है. इससे हार्मोन संतुलित रहते हैं और त्वचा पर काले निशान बनने का खतरा कम होता है.

संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करें

विज्ञापन

खाने में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें. ज्यादा मीठा, जंक फूड और तला-भुना भोजन कम करें, क्योंकि ये ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं.

नींद और तनाव पर रखें नियंत्रण

विज्ञापन

रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है, साथ ही ज्यादा तनाव लेने से भी हार्मोन बिगड़ते हैं, इसलिए ध्यान, प्राणायाम या पसंदीदा काम करके तनाव कम करने की कोशिश करें.

समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह लें

अगर गर्दन के काले निशान तेजी से बढ़ रहे हैं, मोटे हो रहे हैं या खुजली भी हो रही है, तो ब्लड शुगर और थायराइड की जांच कराना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए. समय पर इलाज से बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: इन खराब आदतों के कारण सड़ने लगता है इंसानों का दिल! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola