Dark Circles Relation Is Heart: आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना बहुत ही आम हो गया है. इसलिए ज्यादातर लोग इसे केवल नींद की कमी, स्ट्रेस या बढ़ती उम्र का असर मानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डार्क सर्कल शरीर के अंदर चल रही हेल्थ प्रॉब्लम का भी संकेत हो सकते हैं? कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या डार्क सर्कल का दिल की सेहत से कोई संबंध है? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ और किन स्थितियों में डार्क सर्कल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सफर के बाद पैरों पर दिखें ये 3 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, डॉक्टर ने कहा जान को खतरे में डाल सकती है यह गलती
क्या डार्क सर्कल का सीधा संबंध दिल की बीमारी से है?
सामान्य तौर पर डार्क सर्कल हार्ट डिजीज का सीधा लक्षण नहीं माना जाता. इसके पीछे नींद की कमी, एलर्जी, तनाव, डिहाइड्रेशन, बढ़ती उम्र या स्किन पतला होना जिम्मेदार होता है. वहीं, अगर डार्क सर्कल के साथ-साथ सांस फूलना, लगातार थकान, पैरों में सूजन, सीने में दर्द या धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं भी हैं तो यह गंभीर हो सकता है.
किन कारणों से हो सकते हैं डार्क सर्कल?
- नींद न लेना
- शरीर में पानी की कमी
- लगातार स्क्रीन के सामने रहना
- तनाव और मानसिक थकान
- एलर्जी या बार-बार आंखें मलना
- आयरन की कमी
- बढ़ती उम्र में स्किन पतली होना
क्या है खतरनाक संकेत?
- सीने में दर्द या दबाव महसूस होना
- सांस लेने में तकलीफ
- बार-बार चक्कर आना
- अत्यधिक कमजोरी या थकान
- पैरों या टखनों में सूजन
डार्क सर्कल कम करने के आसान उपाय
- इसके लिए आहार बहुत जरूरी है और साथ में रोज 9 घंटे की अच्छी नींद लेना भी, क्योंकि इससे डार्क सर्कल कम होंगे.
- दिनभर पानी पिएं और आयरन, विटामिन C और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें.
- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन और सनग्लास का इस्तेमाल करें और स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों आराम दें.
इसे भी पढ़ें- पीली लार आने का क्या मतलब है? जानिए किन कारणों से ऐसा होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
9 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines