हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चॉकलेट खाने से क्या शुगर लेवल होता है कंट्रोल? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Dark Chocolate Benefits: डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसमें मीठे से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि डार्क चॉकलेट खाने से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

Dark Chocolate Benefits: चॉकलेट ऐसा फूड आइटम है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा होती है। मगर डायबिटीज के रोगियों को मीठा खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है, चॉकलेट भी स्वीट फूड है। ऐसे में मधुमेह रोगी इसे भी नहीं खाते हैं। डार्क चॉकलेट, चॉकलेट का ऐसा प्रकार है, जिसे बाकियों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि डार्क चॉकलेट खाने से शुगर कंट्रोल की जा सकती है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

क्या कहती है रिसर्च?

यह रिसर्च अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई है, जिसमें यह बताया गया कि जो लोग हफ्ते में 5 नॉर्मल चॉकलेट खाते हैं, उनका शरीर दुबला-पतला हो जाता है। वहीं, जो लोग मिल्क चॉकलेट खाते हैं, उनका वजन बढ़ता है और खून में शुगर की मात्रा बढ़ती है। बात करें डार्क चॉकलेट की तो, विशेषज्ञों के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा

रिसर्चर्स का मानना है कि मधुमेह के दुनियाभर में 462 मिलियन तक रोगी मौजूद हैं। डायबिटीज खुद भी एक बीमारी है, साथ में अन्य बीमारियों का कारण भी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, डार्क चॉकलेट में कोको बीन्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपके शरीर से ब्लड शुगर को अवशोषित करने में मदद करते हैं। रिपोर्ट में डार्क चॉकलेट के सेवन से वेट लॉस की बात भी कही गई है। दरअसल, यह रिसर्च 30 वर्ष और उससे अधिक वर्ष की आयु के लगभग 1,90,000 लोगों पर की गई थी, जिसमें उनके डेली ईटिंग हैबिट, रूटीन के साथ मीठा खाने की टेंडेंसी को आंका गया है। इन लोगों को रोजाना मीठे की जगह डार्क चॉकलेट खाने की सलाह दी गई थी। उनका यह सुझाव कुछ हद तक फायदेमंद रहा है। हालांकि, इस पर अब भी गहन रिसर्च की जरूरत है।

डायबिटीज कम करने के अन्य तरीके

  • कार्बोहाइड्रेट का इनटेक कम करें।
  • खूब पानी पिएं।
  • वेट मैनेजमेंट करें।
  • धूम्रपान छोड़ें।
  • हाई फाइबर फूड्स का सेवन करें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola