Lentils White Foam: दाल भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है, जिसे चावल या रोटी के साथ सर्व किया जाता है. इसे पकाना बहुत आसान है, जिसे कुकर या पतीली में आसानी से पकाया जा सकता है. दाल किसी भी चीज में बनाई जाए, लेकिन पकाते समय इसके ऊपर बनने वाला सफेद झाग तो जरूर देखा होगा, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ लोग फेंक भी देते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर इसे फेंका ना जाए तो हेल्थ पर क्या असर पड़ता है? क्या इससे हमारी हेल्थ को किसी भी तरह का नुकसान होगा? अगर आप भी इस बात को जानने के इच्छुक हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको डाइट एक्सपर्ट रामिता कर के द्वारा बताए टिप्स साझा कर रहे हैं जो हमारे लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
दाल में सफेद झाग क्यों आता है?
पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर दाल के ऊपर सफेद झाग आते कहां से हैं? इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि दाल पकते वक्त इसमें मौजूद सपोनिन्स पानी में जाकर मिल जाता है और हवा के जरिए दाल के ऊपर झाग बनने लग जाते हैं. इसके अलावा, दाल के ऊपर झाग बनने की वजह इसे अच्छी तरह से ना धोना है. कई बार इसमें मौजूद धूल मिट्टी की वजह से ऐसा हो जाता है.
सफेद झाग को हटाना क्यों जरूरी है?
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप दाल के ऊपर आए झाग को हटा देते हैं तो आपका शरीर कई तरह की परेशानियों से बच सकता है. हालांकि, यह झाग सीधे तौर पर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन नुकसान जरूर पहुंचाने का काम करते हैं.
- गैस बनने की समस्या होना
- पेट में भारीपन महसूस होना
- पाचन तंत्र प्रभावित होना
- पेट फूलने की समस्या होना
- पाचन कमजोर होना
झाग को हटाने के फायदे
- पेट की जड़ी परेशानियां कम होना
- स्वाद बेहतर होना
- दाल के रंग पर असर होना
- दाल उबालते वक्त पानी बाहर निकाल देना
दाल से सफेद झाग हटने का सही तरीका
- सबसे पहले दाल को पकने दें और ऊपर आते सफेद दाग को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे निकालें.
- अगर आप चाहें तो दाल का उबला पानी निकालकर दोबारा पानी भर दें. ऐसा करने से पानी में झाग बिल्कुल भी नहीं बचेगा.
- प्रेशर कुकर में पकाते समय भी ढक्कन खोलकर झाग हटाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- रात 11 बजे के बाद सोने से खराब हो सकते हैं ये 3 अंग, शरीर खोखला होते नहीं लगेगी देर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 hr agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
7 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
9 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
10 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
11 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines