हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दाल-चावल के ऊपर फ्रूट्स क्यों नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया शरीर को कैसे पहुंच सकता है नुकसान

Dal Chawal Ke Upar Fruits Khana: कई बार खाना खाने के बाद लोग फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि फल खाने का सही समय हो सकता है.

विज्ञापन
दाल चावल के ऊपर फ्रूट्स क्यों नहीं खाना चाहिए? Image Credit- News24

Fruits After Meal: दाल-चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा हैं. इसका सेवन हर रोज किया जाता है, कुछ लोग शादी-ब्याह में भी दाल-चावल बनाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग रात को खाने में दाल-चावल खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद कुछ लोग फल भी खा लेते हैं, यह सोचकर कि इससे सेहत को फायदा होगा. मगर ऐसा करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हालांकि, हैवी खाने के ऊपर फ्रूट्स खाने से पाचन पर असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक गलत समय पर फल खाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं आयुर्वेद में इसे खाने को क्यों मना किया है और इसके खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- इन 5 सब्जियों के छिलके फेंकने की कभी ना करें गलती, सब्जी से भी ज्यादा फायदेमंद हैं ये छिलके

दाल चावल के ऊपर फ्रूट्स क्यों नहीं खाना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस बनने की समस्या शुरू हो जाती है. आपको अपच, पेट फूलना गैस और एसिड रिफ्लक्स जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के मुकाबले फल बहुत जल्दी पच जाते हैं, जबकि खाना पचने में काफी वक्त लगता है.

विज्ञापन

दाल-चावल के ऊपर फल खाने के नुकसान

  • पाचन का एनर्जी लेवल अलग होना
  • वजन बढ़ने का खतरा होना
  • शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होना
  • पोषक तत्वों का सही इस्तेमाल ना होना
  • फर्मेंटेशन की समस्या होना
  • बदहजमी होना

क्या रात में फल खा सकते हैं?

खाने के कुछ देर बाद फ्रूट्स खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है, लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि आप रात में फल खा ही नहीं सकते हैं. रात में कुछ फल खाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ फलों से आपको बचना होगा. बस इस बात का ध्यान रखें कि आप सोने से लगभग 3 घंटे पहले ही फल खा लें.

फल खाने का क्या होता है बेस्ट टाइम

बेहतर होगा कि आप रात में या खाने के बाद फ्रूट्स ना खाएं आपको सही समय पता होना चाहिए. आमतौर पर पाचन और सेहत के लिए सुबह, दोपहर और शाम को फल खाना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, खाने के 2 घंटे पहले भी फल खा सकते हैं. ध्यान रहे कि खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद भी फल खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- जीभ के नीचे एक चम्मच नमक रखने पर क्या होता है? इस दिक्कत से मिल जाता है छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola