How To Soak Lentils: दाल भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है. इससे मिलने वाले प्रोटीन और पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं. अगर सही तरह से दाल को अपने आहार में शामिल किया जाए तो फायदा दोगुना हो जाता है. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि दाल को बनाने से पहले भिगो देना बेहद फायदेमंद होता है. वहीं, अगर दाल को बिना भिगोए या कम समय भिगोकर पकाया जाए तो इसमें मौजूद कुछ तत्व पाचन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे दाल खाने के बाद गैस बनने या पेट फूलने की समस्या होने लगती है. इसलिए एक्सपर्ट की राय है कि दाल को पकाने से पहले लगभग 4 घंटे तक भिगोकर रखें, क्योंकि इससे दाल में मौजूद पाचन-विरोधी तत्व कम हो जाते हैं और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.
इसे भी पढ़ें- पथरी ना हो इसके लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताया किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए
दाल को भिगोकर खाने के फायदे | Lentils Soaking Benefits
दाल को 4 घंटे भिगोना क्यों जरूरी है?
दाल को 4 घंटे तक भिगोना फायदेमंद है. इससे दाल के पोषक तत्व शरीर को सही तरीके से मिल पाते हैं और आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है.
पेट फूलने से राहत मिलना- कई लोगों को दाल खाने से गैस बनने की शिकायत हो जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि दाल में मौजूद फाइटिक एसिड और टैनिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. हालांकि, भिगोने से इन पोषक तत्वों का असर कम हो जाता है.
दाल का जल्दी पकना- दाल भिगोने की वजह से वह अच्छी तरह से पक जाती है और इसके दाने भी अंदर से मुलायम हो जाते हैं. इसलिए दाल को कम से कम 4 घंटे तक भिगोएं और स्वाद को बेहतर करें.
गंदगी साफ होना- कई बार दाल पर मिलावट की जाती है. अगर दाल को 4 घंटे तक भिगोया जाता है तो मिलावट की आसानी से पहचान की जा सकती है. आप धोने के बाद दाल को अच्छी तरह से मिलाएं.
दाल भिगोने का सही तरीका
- सबसे पहले दाल को एक कटोरी में निकालें और अच्छी तरह से साफ कर लें.
- अब पानी को डालें और अच्छी तरह से रगड़कर दोबारा पानी को भर दें.
- पानी भरने के बाद लगभग दाल को 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इससे दाल की गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी.
- भिगोने के बाद दाल का पानी फेंक दें. साफ पानी से दाल को दोबारा धोएं और फिर पकाने की तैयारी करें.
इन बातों का रखें ध्यान
- दाल को कभी भी 6 घंटे से ज्यादा भिगोने की गलती ना करें. ऐसा करने से दाल के अंदर का खमीर ऊपर आ सकता है.
- दाल भिगोने के बाद और इस्तेमाल करने से पहले धोना ना भूलें. साथ ही, इसके पानी को फेंक दें क्योंकि इस दौरान पानी में एंटी-न्यूट्रिएंट्स घुल जाते हैं.
- गर्मी ज्यादा है तो दाल को फ्रिज में रख दें. इससे पानी खट्टा नहीं होगा और दाल पकने के बाद खराब नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें- पेट में गैस को तुरंत कैसे ठीक करें? यहां जानिए किस मसाले का पानी पेट फूलने की दिक्कत कम करता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
किस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
5 mins agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
2 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
3 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
22 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
23 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
23 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines