Dadi Maa Ke Nuskhe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि हर कोई छोटी-मोटी समस्याओं से घिरा रहता है। आज के समय में बहुत कम लोग ही ऐसे हैं, जो फिट और हेल्दी हैं। आजकल कोई जरा सा बीमार हो जाए तो सीधे दवा पर आ जाते हैं, लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि उनके शरीर को कितना नुकसान हो रहा है।
कभी-कभी दवा लेना सही है अगर ज्यादा तबियत खराब है, लेकिन छोटी-छोटी चीजें जैसे- सर्दी-जुकाम, हल्का से पेट दर्द के लिए एकदम मेडिसिन खाना ठीक नहीं है। किसी भी बीमारी में सबसे पहले घरेलू नुस्खे बड़े काम आते हैं, जैसा कि पुराने जमाने में प्रयोग किया जाता था। इसलिए आज आपको हर छोटी-छोटी समस्या के लिए डॉक्टर के पास भागने की जरूरत नहीं है।
ये नुस्खे खासतौर पर डेली की छोटी-मोटी समस्याओं के लिए बेहद ही कारगर साबित होते हैं। तो चलिए देर किस बात की, जान लेते हैं ये नुस्खे..
उल्टी
एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टी रुकती है। इसके अलावा सौंफ का सेवन भी उल्टी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। उल्टी में अदरक का रस पानी में मिलाकर पीने से या स्मेल करने से भी उल्टी रुक सकती है।
पेट दर्द
एक छोटा सा टुकड़ा अदरक पर थोड़ा सा नमक लगाकर चबा लें। इससे पेट दर्द में राहत मिल सकती है। इसके अलावा हरड़ और आंवले का पाउडर मिलाकर एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट दर्द में आराम हो सकता है। पेट दर्द में अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से भी दर्द में आराम मिलता है।
चक्कर आना
चक्कर आने की समस्या में सौंफ सबसे कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के कारण यह चक्कर आने में राहत दे सकता है। इसके अलावा एक गिलास गर्म पानी में 1 स्पून शहद और आधा नींबू का रस मिलाकर पीने से चक्कर आने की समस्या में आराम मिलता है।
दस्त
लगातार दस्त हो रहे हैं तो थोड़ा सा अदरक का रस निकालकर शहद के साथ मिलाकर पीने से दस्त में आराम मिलता है। इसके अलावा पुदीना के पत्ते को पानी में उबालकर उस पानी को पीने से भी दस्त की समस्या में आराम मिलता है। आप चाहे तो 1 केला सुबह और दोपहर खा सकते हैं, इससे भी लाभ होता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं
पेट से जुड़ी समस्याएं अगर ज्यादा होती हैं, जैसे- कब्ज, अपच जैसी दिक्कतों में एक स्पून अजवाइन को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखें। सुबह इसे छानकर पीने से पेट की गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है। इसके अलावा हरी चाय में अदरक और तुलसी का रस मिलाकर पीने से पेट की समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप सुबह पपीता खा सकते हैं, इससे पेट के अल्सर और एसिडिटी में लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें- सामान्य एलर्जी भी बढ़ा सकती है Skin Cancer का खतरा! जानें कब सावधान रहने की जरूरत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
7 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
10 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
10 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
11 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
16 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines