हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों में 5 बीमारियों का हल-एक फल, कैंसर से लेकर शुगर को भी करता है कंट्रोल

Cranberry Benefits: सर्दियां शुरू होते ही खांसी-झुकाम के मामले भी बढ़ जाते हैं। इससे खुद को बचाने के लिए अच्छी और सेहतमंद चीजें खानी चाहिए। क्रैनबेरी, यह फल सर्दियों में खाया जाने वाला ऐसा फल है जो आपको कई लाभ दे सकता है। जानिए फायदे।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Cranberry Benefits: कुछ ही दिनों में देश में सर्दियां शुरू हो जाएंगी। मौसम बदलते ही वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें अपने खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत होती है। हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हमें सेहतमंद रख सके। सर्दियों में एक फल Cranberry बाजारों में खूब बिकता है। यह छोटे-छोटे लाल और बैंगनी रंग के होते हैं। इस बैरी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इस फल को सर्दियों का सुपरफूड कहते हैं। चलिए, जानते है इस फल को खाने के फायदे क्या-क्या है।

Cranberry के फायदे

सर्दियों में क्रैनबेरी का सेवन करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। क्रैनबेरी में विटामिन-सी, विटामिन-ई, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह फल सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाव में हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका

विज्ञापन

यूटीआई (UTI) से बचाएं

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई (UTI), यह प्राइवेट एरियाज से जुड़ी समस्या है, जो आजकल बहुत ज्यादा हो रही है। यूटीआई से बचाव के लिए Cranberry खाना या इसका जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। क्रैनबेरी में एक हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होता है, जो यूटीआई के कीटाणुओं को नष्ट कर सकता है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी

क्रैनबैरीज के सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इस फल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करता है। बदलते मौसम में इसे खाने से आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

Cranberry में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं, जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्रैनबेरी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित कर सकते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है

कैंसर से बचाएं

विज्ञापन

क्रैनबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। क्रैनबेरी खाने से ट्यूमर, ब्रेस्ट, कोलोन और प्रोसटेट कैंसर होने से आपकी सुरक्षा कर सकता है।

ओरल हेल्थ

विज्ञापन

क्रैनबेरी खाने से ओरल हेल्थ यानी दांत, मसूड़ें और मुंह का स्वास्थय बढ़िया रहता है। Cranberry खाने से मुंह के बैक्टीरिया मरते हैं। इस फल को खाने से दांतों में कैविटी होने का खतरा भी कम होता है।

इसके अलावा, Cranberry की तासीर गर्म होती हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आपको भी सर्दियों में अपने आहार में क्रैनबैरी को शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए क्रैनबेरी?

  • गर्भवती या ब्रेस्टफीड करवाने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बाद ही क्रैनबेरी खानी चाहिए।
  • किडनी स्टोन के मरीजों को भी Cranberry खाने से परहेज करना चाहिए।
  • अस्थमा के पेशेंट्स भी इस फल को खाने से बचें।

 

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola