Cow vs Buffalo Milk: दूध पीना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद भी रोज दूध पीने की सलाह देता है. इसलिए लोग अपनी पसंद के हिसाब से दूध पीना पसंद करते हैं और कुछ लोग घर में भैंस पालकर फ्रेश दूध पीते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गाय का दूध बेहतर है या भैंस का दूध. दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके गुण और प्रभाव अलग-अलग बताए गए हैं. आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य मनीष जी के अनुसार दूध हमेशा इंसान की प्रकृति यानी नेचर पर निर्भर करता है. दूध हमेशा पाचन क्षमता और जरूरतों के अनुसार होना चाहिए. हालांकि, आयुर्वेद में गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. आइए जानते हैं दोनों दूध के गुण और आयुर्वेद में किसे बेहतर माना गया है.
इसे भी पढ़ें- भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 5 खतरनाक कैंसर! एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले कारण
आयुर्वेद के अनुसार कौन-सा दूध बेस्ट है?
आयुर्वेद में गाय के दूध को ज्यादा सात्विक और हल्का माना गया है. इसे शरीर और मन दोनों के लिए अच्छा बताया गया है. वहीं, आचार्य मनीष जी बताते हैं कि गाय का दूध शरीर को पोषण देने के साथ मन को शांत रखने में भी मदद करता है. इसलिए इसे रोजाना पीने लिए बेहतर माना जाता है. हालांकि, भैंस का दूध गाय के दूध की तुलना में अधिक गाढ़ा और भारी होता है. इसमें फैट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, इसलिए यह एनर्जी देने का काम करता है. आयुर्वेद के अनुसार, भैंस का दूध पचने में भारी होता है. इसलिए कमजोर पाचन या कफ प्रकृति वाले लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए.
गाय के दूध के फायदे
- गाय का दूध पचने में हल्का होता है, इसलिए कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए अच्छा हो सकता है.
- वहीं, अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ाने हैं तो यह काफी मदद साबित हो सकता है.
- यह दूध दिमाग की शांति के लिए अच्छा माना जाता है.
- यह दूध बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
भैंस के दूध के फायदे
- वजन बढ़ाने में मददगार साबित होना
- गहरी नींद लाने में मददगार होना
- शरीर को ताकत और स्टैमिना देना
- ज्यादा मेहनत करने की क्षमता बढ़ना
दूध पीने का सही आयुर्वेदिक तरीका
दूध के फायदे पाने के लिए इसे सही तरीके से पीना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, आप नीचे बताए गए टिप्स पर ध्यान दें.
- हमेशा फ्रेश और उबला हुआ दूध इस्तेमाल करें.
- रात में हल्दी या इलायची के साथ पीना अच्छा हो सकता है.
- दूध के साथ नमकीन या खट्टी चीजें बिल्कुल भी ना लें.
- सोने से पहले गुनगुना दूध पीएं, क्योंकि ऐसा करने से नींद अच्छी आती है.
इसे भी पढ़ें- क्या लकड़ी के बिस्तर पर सोना अच्छा है? आचार्य मनीष जी ने बताया अच्छे पॉश्चर के लिए चारपाई पर सोना क्यों है बेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
59 mins agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
4 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines