Cow Milk vs Buffalo Milk: दूध ऐसा फूड माना जाता है, जो हमारे शरीर को संपूर्ण पोषण दे सकता है. गाय और भैंस का दूध भारतीय घरों में सबसे ज्यादा पिया जाता है. दोनों के दूध में कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी-12 पाया जाता है. दूध में फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी होते हैं. मगर कुछ लोगों को दूध पचता नहीं क्योंकि उन्हें गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स होती हैं. वहीं, कुछ लोग लैक्टोज इंटॉलरेंस के मरीज होते हैं. गाय और भैंस के दूध में से किस जानवर का दूध हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है.
गाय और भैंस के दूध में कौन सा बेहतर?
हालांकि, इसके बीच में तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि दोनों ही गुणकारी हैं. दरअसल, किसे किस जानवर का दूध फायदा पहुंचाएगा यह इंसान की सेहत और शरीर पर निर्भर करता है. जैसे कैल्शियम दोनों के दूध में पाया जाता है लेकिन भैंस के दूध में ज्यादा होता है. अब ये दूध किसे पीना चाहिए ये शारीरिक जरूरत के हिसाब से तय किया जाता है.
ये भी पढ़ें-चिया सीड्स से भी बिगड़ सकती है सेहत, खाते समय न करें ये 5 गलतियां
कैल्शियम के लिए कौन सा दूध सही?
भैंस का दूध गाढ़ा होता है, इसलिए उसमें कैल्शियम भी ज्यादा मिलता है. ऐसे में जिन्हें हड्डियों से संबंधित बीमारी या कमजोर दांत और कैल्शियम डेफिशिएंसी होती है, उन्हें भैंस का दूध पीना चाहिए. मगर कई बार कैल्शियम का बहुत ज्यादा स्तर बढ़ने से किडनी में स्टोन बन सकते हैं. इसलिए, किडनी के रोगियों को और जिनके शरीर में पर्याप्त कैल्शियम मौजूद है, उन्हें भैंस का दूध कम पीना चाहिए.
डाइजेशन के आधार पर किस पशु का दूध फायदेमंद?
पाचन के नजरिए से सोचे तो डाइजेशन सही रखने के लिए सबसे अच्छा दूध गाय का माना जाता है. गाय का दूध हल्का होता है और आसानी से पच जाता है. इतना ही नहीं गाय के दूध में भी सभी प्रकार के न्यूट्रिएंट मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं. गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स, एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को भी भैंस का दूध कम से कम पीना चाहिए.
विटामिन-डी के लिए भी गाय का दूध अच्छा
अगर किसी के शरीर में विटामिन-डी की कमी है तो उनके लिए भी गाय का दूध सही माना जाता है क्योंकि ये दूध हल्का होता है और जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है. विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने वाले लोगों को भी अपनी डाइट में गाय के दूध को शामिल करना चाहिए.
गाय का दूध इनके लिए भी फायदेमंद
बुजुर्गों को गाय का दूध पीना चाहिए क्योंकि उम्र बढ़ने से इनकी पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है.
नवजात और छोटे बच्चों को भी गाय का दूध पीने की सलाह दी जाती है.
अगर किसी को कोई बीमारी होती है या दवा चल रही है, तो उन्हें भी गाय का दूध या फिर अपने डॉक्टर से सलाह के अनुसार दूध का सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें-14 दिनों तक लौंग का पानी पीने से एक नहीं इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें फायदे
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines