Covid Alert: राजस्थान में फिर एक्टिव मोड में कोरोना वायरस, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत

Covid Alert: देश में कोरोना वायरस एक बार पैर पसार रहा है। राजस्थान में कोरोना एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। कोविड पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में दो कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

COVID-19 Omicron variant, Noida News, Corona Virus, नोएडा न्यूज, कोरोना वायरस

नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी

Covid Alert: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान में भी कोरोना का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। यहां एकबार फिर कोविड-19 एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन

24 घंटों में 2 मौतें

राजस्थान में कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। यहां पिछले 24 घंटे में कोविड पॉजिटिव दो मरीजों की मौत हो चुकी है। एक मरीज की मौत जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हुई, जबकि दूसरे मरीज ने राजस्थान अस्पताल में दम तोड़ा। हालांकि, एसएमएस अस्पताल में भर्ती अज्ञात मरीज की मौत ब्रेन हेमरेज के चलते हुई थी, लेकिन वह कोविड पॉजिटिव भी पाया गया था।

विज्ञापन

7  नए केस

इसी दौरान प्रदेश में 7 नए कोविड केस सामने आए हैं, जिससे इस साल अब तक कुल 22 केस चिन्हित हो चुके हैं। अगर अकेले मई महीने की बात करें तो 2 माह की बच्ची समेत 20 नए कोविड केस रिपोर्ट हुए हैं।

विज्ञापन

हेल्थ विभाग अलर्ट पर

कोरोना के केस अचानक बढ़ने पर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। आनन-फानन में 2 केस की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल्स एनआईवी पुणे भेजे गए हैं, ताकि नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।

वहीं, सभी जिलों के सीएमएचओ को विशेष सर्विलांस के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अस्पतालों में आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) के मामलों पर भी सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। राजस्थान में कोविड की वापसी ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट मोड पर आने के बाद अब देखना यह होगा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को कैसे काबू में लाया जाएगा।

विज्ञापन

अन्य राज्यों के हाल

देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर बरप रहा है। इस वक्त केरेला और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मरीजों की संख्या है। केरल में 400 से अधिक केस मौजूद है। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना के 208 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में 104 एक्टिव केस और गुजरात में 83 केस की पुष्टि की गई है। पटना में भी 26 मई को कोरोना के 2 मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है और सभी अस्पतालों को भी आपातकाल स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ