Covid Alert: वर्तमान में देश में कोरोना वायरस के कई वेरिएंट्स सक्रिय हैं। हालांकि, कोरोना वायरस सिर्फ एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैलने वाला संक्रमण है। इस समय कई देशों में कोरोना का कहर बरप रहा है। एशियाई देशों में भी इसका प्रकोप जारी है। हांगकांग, चीन, ताइवान से लेकर पाकिस्तान में भी कोविड-19 के मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, भारत में फिलहाल स्थिति अंडर कंट्रोल है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी भी बढ़ा दी है, ताकि कम से कम संक्रमण दर हो।
देश में कोरोना के 4 वेरिएंट्स एक्टिव है लेकिन लोगों में सिर्फ 3 वेरिएंट्स के बारे में सूचना है। इनमें LF.7 सीरीज, JN.1 सीरीज और NB.1.8.1 सीरीज शामिल हैं, जबकि एक अन्य वेरिएंट XFG सीरीज भी देश में तेजी से फैल रहा है। इस सीरीज को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जो इसके संक्रमण क्षमता और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करने की बात कहती है।
XFG वेरिएंट के बारे में जरूरी बातें
इम्यून सिस्टम पर प्रभाव- XFG वेरिएंट में A475V और N487D जैसे म्यूटेशन हैं, जो इसे हेल्दी इंसान के इम्यून सिस्टम से बचने में सक्षम बनाते हैं।
न्यूरोलॉजिकल- इस वेरिएंट का म्यूटेशन काफी स्ट्रॉन्ग है, जो इसे अधिक संक्रामक बना देता है। इससे कुछ मरीजों को न्यूरो प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
संक्रमण दर- इस वेरिएंट का वायरल लोड बहुत अधिक होने की संभावना है, जिससे यह संक्रमण को तेजी से फैला सकता है।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: राजस्थान में फिर एक्टिव मोड में कोरोना वायरस, 24 घंटे में दो मरीजों की मौत
ICMR के महानिदेशक ने दी जरूरी सलाह
भारत में नए कोविड-19 के अलग-अलग वेरिएंट की खोज किए जाने पर, ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल कहते हैं कि “हमने दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वेरिएंट की पुष्टि की है, वे बहुत गंभीर नहीं हैं। वे कहते हैं कि ये मुख्यत: 4 वेरिएंट हैं- LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। हालांकि, वे कहते हैं कि ये सभी वेरिएंट इतने गंभीर नहीं हैं, सभी के लक्षणों को हल्का माना जा रहा है। इसलिए, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी है।
इसके अलावा, वे बताते हैं कि हम देश में और नए वेरिएंट्स की भी खोज कर रहे हैं, जो टेस्टिंग के जरिए होगा। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नए सैंपल भी कलेक्ट करेगा।
इन संकेतों से करें पहचान
- बुखार आना।
- खांसी होना।
- सिरदर्द।
- उल्टी-दस्त।
- मांसपेशियों में दर्द।
- नाक बहना।
जरूरी सावधानियां
ये सभी वेरिएंट्स ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट्स हैं। अगर इन्हें नियंत्रित करना है, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा, जैसे:
- वायरस से बचाव के लिए हाथों की सफाई रखें, खासतौर पर यदि आप बाहर रहते हैं, तो अपने साथ सेनिटाइजर भी जरूर कैरी करें।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं और लोगों से संपर्क करते समय स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट करने से बचें।
- इस समय अपनी डाइट का भी खासतौर पर ख्याल रखें। स्वस्थ और पौष्टिक भोजन इम्यूनिटी को बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है।
- मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, खासतौर पर यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करते हैं।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना के नए वेरिएंट ने अमेरिका को चौंकाया, संक्रमण से हर सप्ताह हुई थीं 350 मौतें
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 hr agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
3 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
5 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
21 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
23 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines