हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Covid Alert: कोविड के देश में अब तक कुल कितने मामले? नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

Covid Alert: कोरोना के मामले भारत में भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली-मुंबई से लेकर गुजरात और नोएडा में भी इसके एक्टिव केस हैं। कई राज्यों ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। आइए जानते हैं इस वक्त देश में कुल मामले कितने हैं।

विज्ञापन

Covid Alert: देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मुंबई से हुई थी, जहां साल की शुरुआत में ही कोरोना के मरीजों की पुष्टि होने लगी थी। कुल मामलों की बात करें तो 24 मई सुबह 6 बजे तक कोरोना के 312 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, यह संख्या दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। मगर संक्रमण से बचने के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है। कोरोना से 2 लोगों की मौत की भी खबर है। आइए विस्तार से जानते हैं सब कुछ।

शुक्रवार को मिले नए मामले

23 मई को देश में 29 नए मामले पाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद में 20 मामले, यूपी में 4 मामले और हरियाणा में 5 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बेंगलुरु में 9 महीने के एक बच्चे की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

दिल्ली के हालात कैसे

दिल्ली सरकार ने 23 मई को हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जो सभी अस्पतालों के लिए मान्य है। नए निर्देशों के अनुसार, सभी अस्पतालों को अपने यहां बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन सुविधा मुहैया करानी है। यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है, तो उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उसे एलएनजेपी अस्पताल भेजने के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन

गुजरात में नए मामले

यहां अबतक कुल मामलों की बात करें तो 40 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। कल 20 नए मरीजों की रिपोर्ट सामने आई है। 40 में एक्टिव केस 33 हैं, जो अहमदाबाद, राजकोट और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। यहां भी लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव

यूपी के गाजियाबाद में कोरोना के 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए

विज्ञापन

हरियाणा में भी एक्टिव कोरोना

हरियाणा में भी पिछले 48 घंटे में कोरोना के 5 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। एक बुजुर्ग और 2 युवक भी हैं। 1 लड़का और लड़की हाल ही में मुंबई घूमकर आए थे। वहीं, अन्य लोगों की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

महाराष्ट्र बना कोरोना का हॉटस्पॉट

देश में अगर किसी राज्य को सबसे अधिक खतरे में माना जा रहा है, तो वह महाराष्ट्र है, खासकर मुंबई। यहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस सामने आए हैं। एक हालिया सर्वे से पता चला है कि राज्य में कई परिवार ऐसे हैं, जहां किसी न किसी सदस्य में सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं। हालांकि, अधिकांश लोग अभी भी टेस्ट कराने से बच रहे हैं। जनवरी 2025 से लेकर अब तक महाराष्ट्र में कुल 132 कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जो स्थिति को गंभीर बनाता है।

विज्ञापन

अन्य राज्यों में कैसे हैं हालात?

केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार यहां कोरोना के 182 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण की स्थिति और गंभीर हो गई है। इसके साथ ही ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कोरोना के 1-1 नए मामले मिले हैं। ये नए मामले संकेत देते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में संक्रमण धीरे-धीरे फिर फैल रहा है।

JN.1 वेरिएंट क्यों खतरनाक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोरोना का यह वेरिएंट ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट है। इसे खतरनाक इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह मरीजों की इम्यूनिटी को धीमा कर रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों व पहले से किसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की। इस स्ट्रेन को पिरोला भी कहा जाता है। यह कोई नया वेरिएंट नहीं है। भारत में साल 2023 में भी इसके मामले मिले थे। जेएन.1 के तकरीबन 30 म्यूटेशन हैं, जो उसे और ज्यादा खतरनाक बनाते हैं।

विज्ञापन

पुराने वेरिएंट से मिलते-जुलते लक्षण

कोरोना के इस वेरिएंट के लक्षण पुराने कोरोना के स्ट्रेन जैसे ही हैं। इनमें सर्दी-खांसी, सिरदर्द, आंखों में जलन, बुखार, नाक बहना और गले में खराश शामिल हैं। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, JN.1 वैरिएंट पहले के वैरिएंट्स की तुलना में अधिक तेजी से फैलता है, लेकिन इसकी गंभीरता कम है।

फिलहाल यह वैरिएंट दुनियाभर के कई हिस्सों में सबसे आम रूप में सामने आ रहा है। इसके लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तेभर रह सकते हैं।

विज्ञापन

बचाव भी जरूरी

यूपी, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र, लगभग हर राज्य में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि स्वयं को वायरस से बचाने के लिए जरूरी नियमों का पालन करें, जैसे

  • मास्क पहनें।
  • हाथों को साफ करें।
  • सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाएं।
  • अपना वैक्सीन और बूस्टर डोज जरूर लें।

ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले एक्टिव केस, जानें नए वेरिएंट से जुड़ी 5 मुख्य बातें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola