हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Covid Alert: कोरोना वायरस से बढ़ रहा मौतों का सिलसिला… थाईलैंड-सिंगापुर में हालात गंभीर, भारत की क्या तैयारी?

Covid Alert: कोरोना वायरस कई देशों में तेजी से फैल रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और बिस्तरों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ाई जा रही है। सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड के बाद भारत भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है यदि स्थिति गंभीर हो गई तो संभालना मुश्किल हो सकता है।

विज्ञापन

Covid Alert: कोरोना वायरस का कहर एकबार फिर दुनियावालों पर बरपने लगा है। पुरानी लहर का शोक खत्म हुआ भी नहीं था कि अब इसका नया वेरिएंट कई देशों में लोगों को संक्रमित करने लगा है। एशिया के कई देश इसमें शामिल हैं। हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड में स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में भी भर्ती बढ़ रही है। हाल ही में भारत के अंदर भी इससे 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र में 20 मई को 53 एक्टिव केस की सूचना मिली थी। इसके बाद राज्य सरकार और नगरपालिका ने निगरानी तेज कर दी थी।

सिंगापुर में कोरोना से अलर्ट जारी

सिंगापुर में इस समय कुल एक्टिव कोरोना के केस 14,200 तक पहुंच गए हैं। इन मामलों में 28% तक की वृद्धि देखी गई है। सरकार ने हालातों को देखकर देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले कुछ समय में यह संख्या काफी तेजी से बढ़ी है और अस्पतालों में 30% मरीजों की भर्ती में भी इजाफा देखा गया है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर समय पर सही रोकथाम के प्रबंध नहीं किए गए तो अगले 2 से 3 हफ्तों में यहां के हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से वैक्सीन और बूस्टर डोज लगाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- क्या डेंटिस्ट भी कर सकते हैं हेयर ट्रांसप्लांट? ट्रीटमेंट से पहले करवा लें ये जरूरी टेस्ट

विज्ञापन

हांगकांग में बुजुर्गों को खतरा

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 से हांगकांग में सबसे ज्यादा बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। यह वायरस कम इम्यूनिटी वाले लोगों को प्रभावित करता है। यहां भी कोविड की नई लहर शुरू हो चुकी है। यहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मार्च में यहां का पॉजिटिविटी रेट 1.7% था, जो अब बढ़कर 11.4% तक पहुंच गया है। हांगकांग में 81 नए मामले मिले हैं, जिनमें से 30 की मौत हो चुकी है। मरने वालों में बुजुर्ग सबसे अधिक शामिल थे और ये पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे।

नए वेरिएंट का रूप पहले से बदला

हांगकांग में वृद्धों की मौत के बाद वहां के डॉक्टर त्सूई का मानना है कि ये सभी बुजुर्ग हर्ड इम्यूनिटी के हैं। उनके अनुसार, इन लोगों ने वैक्सीन ली है लेकिन कोरोना, जो अब एक स्थायी रोग बन गया है और थोड़े-थोड़े समय में लौट रहा है, इससे लोगों की बॉडी में वैक्सीन का असर कम होता जा रहा है। कोरोना के हर वेरिएंट का रूप थोड़ा अलग और आक्रामक होता है।

विज्ञापन

थाईलैंड में भी हुई 2 मौतें

थाईलैंड में भी कोरोना का खौफ बरप रहा है। यहां की एक प्राइवेट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के अनुसार, पिछले हफ्ते यहां 33,030 नए कोविड के केस मिले थे। इनमें बैंकॉक के ही 6,000 मामले थे। वहीं, अस्पताल में 1900 से ज्यादा मरीजों के भर्ती होने की पुष्टि हुई है। साथ ही 2 लोगों की कोविड से मौत की भी खबर है।

भारत कितना तैयार?

ग्लोबल लेवल पर एशिया के और दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में अभी पॉजिटिविटी रेट ज्यादा नहीं है। हालांकि, मुंबई में 53 लोगों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद महाराष्ट्र हाई अलर्ट पर है। यहां के अस्पताल में भी 2 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, मगर उनमें दोनों मरीजों की मौत अन्य कारणों से हुई। देश में फिलहाल हालात चिंताजनक नहीं हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग समय रहते जरूरी कदम उठा रहा है, जिससे भारत कोरोना की नई लहर की चपेट में न आ सके। सभी को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह भी दी जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Covid-19 Alert: देश में कोरोना की दस्तक! मुंबई में मिले 53 एक्टिव केस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola