Cover Face With Blanket In Winter: सर्दियों में रजाई-कंबल के अंदर मुंह करके सोना चाहिए या नहीं? जानें सही तरीका

Cover Face With Blanket In Winter: ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग रजाई-कंबल का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो, सर्दियों के सीजन में लोग हमेशा ही कंबल ओढ़कर रखते हैं लेकिन रात के समय सोते वक्त अगर आपने अपना मुंह रजाई या कंबल में ढकते हैं, तो अभी रूक जाइए, ऐसा करना हानिकारक है। जानिए नुकसान।

Cover Face With Blanket In Winter

photo credit-meta ai

Cover Face With Blanket In Winter: सर्दी के मौसम में रजाई-कंबल लपेटकर सोना चाहिए ताकि शरीर को गर्माहट मिलती रहे। अगर एकबार इंसान रजाई या कंबल में बैठ जाए, तो उसे बाहर निकलने का मन नहीं करता है। मगर सर्दियों के समय हमें सोते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है जैसे कि रात को सोते समय मोजे पहनकर सोना चाहिए या नहीं, मुंह ढकना चाहिए या नहीं। अगर आप सर्दियों में रात को सोते वक्त रजाई और कंबल से मुंह को ढकते हैं, तो यह गंभीर हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

रात को कंबल से मुंह ढक कर सोना कितना सही?

सर्दियों के मौसम में बॉडी को गर्माहट देना जरूरी है लेकिन सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। अक्सर लोगों को आदत होती है अपने मुंह को रजाई के अंदर रखकर सोने की, मगर क्या आप जानते हैं ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। इसका कारण यह है कि विंटर सीजन में पंखे और एसी नहीं चलते हैं, जिसकी वजह से हवा और ऑक्सीजन कम हो सकती है। अगर मुंह कवर करके रखेंगे तो आपके शरीर को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जागरन डॉट कॉम में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, डर्मेटोलॉजिस्ट इस आदत को गलत बताते हैं।

मुंह ढक कर सोने के नुकसान

1. ऑक्सीजन सप्लाई पर असर- अगर आप रात को कंबल और रजाई में मुंह ढककर सोते हैं, तो ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। क्योंकि पहले से ही हवा की कमी रूम में रहती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है।

2. स्किन प्रॉब्लम्स- रजाई और कंबल में मुंह ढककर सोने से हमारी त्वचा पर भी इसका असर हो सकता है। इससे इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है, क्योंकि मुंह कवर करके सोने से पसीना निकल सकता है। पसीना हमारी स्किन पर रहने से बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। इससे स्किन पर रेडनेस, खुजली से लेकर दाने भी हो सकते हैं।

Cover Face With Blanket In Winter

photo credit-meta ai

3. हाइपोथर्मिया- यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ज्यादा देर तक मुंह को ढककर सोने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। कई बार बॉडी का सामान्य से ज्यादा टेम्परेचर बढ़ जाता है, जिससे मृत्यु भी हो सकती है।

सोने का सही तरीका

सर्दियों में सोने के लिए आपको तकिया, गद्दा समेत सॉफ्ट और गर्माहट देने वाली रजाई और कंबल चुनना चाहिए। अपने हाथों और पैरों को कवर करके सोएं, ताकि ठंड कम लगे। ध्यान रखें, आपको रात के समय मुंह नहीं ढकना चाहिए, न ही रात को सॉक्स पहनकर सोना चाहिए और न ही स्वेटर या कैप पहनना चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ