Coriander water Benefits: धनिया न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए जबरदस्त फायदे देता है। यही वजह है कि हि आज हम आपके लिए धनिया पानी के फायदे लेकर आए हैं। धनिया में पोटैशियम, कैल्श्यिम, विटामिन सी और मैग्नीजियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये सभी तत्व बीमारियों को कोसों दूर रखते हैं।
आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि धनिया शरीर के लिए जरूरी विटामिन ए, सी सहित कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। यही वजह है कि हेल्थ विशेषज्ञ इसे हर्बल चाय, काढ़ा आदि के रूप में भी प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – इन महिलाओं को जबरदस्त फायदे पहुंचाती है किशमिश, नहीं होती खून की कमी, ऐसे करें सेवन
धनिया पानी तैयार करने की विधि
एक बर्तन में 1 ग्लास पानी लें।
अब इसे गैस पर अच्छी तरह उबालें।
फिर इसमें एक चम्मच धनिया का बीज डालें।
इसे तब तक उबलने दें, जब तक कि पानी आधा ना हो जाए।
इस पानी को छान लें और गर्मागरम इसे चाय की तरह पिएं।
धनिया पानी के फायदे
- धनिया का ये पानी थायराइड हार्मोन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
- धनिया पानी के के सवन से गठिए के दर्द को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं ये शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
- धनिया पानी शरीर से विषाक्त चीजों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। ये डाइजेशन की समस्या को भी दूर करता है।
- धनिया का पानी पेट में गैस, जलन आदि की समस्या को शांत करता है। साथ ही यह शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करता है।
- जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो धनिया पानी के सेवन करें। ये बॉडी और किडनी को डिटॉक्स करने में हेल्पफुल है।
अभी पढ़ें – 17 सितंबर को क्यों मनाया जाता है World Patient Safety Day, जानिए इसके बारे में सबकुछ
आंखों के लिए भी फायदेमंद
- धनिया के बीज आंखों के लिए भी फायदेमंद हैं।
- धनिया के थोड़े से बीज कूट कर पानी में उबालें।
- इस पानी को ठंडा करके मोटे कपड़े से छान लें।
- इसकी दो बूंदे आंखों में टपकाने से जलन, दर्द और पानी गिरना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines