हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इम्यूनिटी बढ़ाने समेत धनिए के 5 अद्भुत फायदे, बढ़ेगी खाने की खुशबू और स्वाद

Coriander Leaves Benefits: खाने में हरे धनिए की पत्तियों का इस्तेमाल खूब होता है। इन पत्तियों को मुख्यत: व्यंजन को खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं ये हरी खिली-खिली पत्तियां आपको कितने फायदे दे सकती हैं? इस लेख के जरिए जानिए।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Coriander Leaves Benefits: धनिए के पत्तियों की खासियत के बारे में कितना जानते हैं आप? शायद सिर्फ इतना ही कि इन पत्तियों में तेज खुशबू होती है, जो खाने को महकाने का काम करती है। हरा धनिया स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इन पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, फास्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पत्ते खाने को सुंदर बनाने में अहम रोल निभाते हैं। अक्सर बाजार से फ्री में मांगने वाली यह चीज आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, शायद ये आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं धनिए के पत्तों में छिपे गुणों के बारे में।

धनिया पत्ता है वरदान!

धनिया एक औषधीय पत्ता है। इनका उपयोग हम खाने की नमकीन चीजों में करते हैं। हरे धनिए की चटनी भी बड़ी फेमस है। इन पत्तों को इम्यूनिटी, हार्ट, डायबिटीज और पाचन में भी फायदेमंद माना जाता है।

चलिए जानते हैं इसके 5 अद्भुत फायदे-

1. पाचन क्रिया बढ़ाए

विज्ञापन

धनिए के पत्तों की तासीर ठंडी होती है। इन पत्तों को खाने में डालकर खाने से मसालेदार भोजन और तले हुए खाने से होने वाली कब्ज और गैस को दूर करता है। धनिए के पत्तों में फाइबर होता है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें: आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

विज्ञापन

2.डायबिटीज

डायबिटीज में भी धनिया के पत्ते फायदेमंद होते हैं। धनिए के पत्ते ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। धनिया की पत्तियों में मौजूद एंजाइम्स खून से शुगर को निकालकर ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करते हैं।

विज्ञापन

3.हार्ट हेल्थ

धनिए के पत्तों के सेवन से ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रहता है। यह पत्ता हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। हार्ट के मरीजों को नियमित रूप से धनिए के पत्ते का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4.थायराइड

विज्ञापन

धनिया के पत्ते हाइपोथायराइडिज्म को नियंत्रित करने में फायदेमंद हैं। थायराइड के मरीजों के लिए हरा धनिया इतना फायदेमंद है कि अगर मरीज इसके पानी को रोजाना पिएं तो उन्हें थायराइड से बढ़े वजन को घटाने में भी मदद मिलेगी और तनाव भी कम होगा।

5. हेल्दी स्किन

विज्ञापन

धनिया के पत्ते आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं। धनिए के पत्तों को खाने से कील-मुंहासे और दाग धब्बे भी दूर होते हैं। धनिए में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी त्वचा से फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं और एंटी-एजेंट्स की तरह भी काम करते हैं।

इसके अलावा इम्यूनिटी के लिए भी धनिया का पत्ता फायदेमंद है। धनिए के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। धनिया खाने से मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

इन्हें नहीं खाना चाहिए धनिया

  • गर्भवती महिलाओं को ज्यादा धनिया नहीं खाना चाहिए।
  • जिन लोगों की कोई सर्जरी हुई है, उन्हें भी इसे खाने से परहेज करना चाहिए।
  • थायराइड के मरीजों को थायराइड की दवा के 1 घंटे बाद तक धनिया नहीं खाना चाहिए।
  • धनिए में विटामिन-के होता है, जो खून पतला करता है, इसलिए खून से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को धनिए का सेवन संभलकर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola