पेट से जुड़ी समस्याओं को आमतौर पर गलत खाने से जोड़ा जाता है लंबे समय के लिए नजरअंदाज कर दिया जाता है. लेकिन यूं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करना कई बार बड़ी समस्याओं को बढ़ावा दे देती है, जिससे कई लोग ऐसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जिससे बाद में निकल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है. ऐसी ही एक समस्या है लूज मोशन या कब्ज की, जो मामूली लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक इसका रहना कैंसर की ओर इशारा कर सकता है. आइए जानते हैं किस कैंसर में व्यक्ति लंबे समय तक कब्ज और लूज मोशन से परेशान रह सकता है.
यह भी पढ़ें: 3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
किस कैंसर में पेट की सेहत पर पड़ता है असर
CDC के अनुसार, जब कैंसर कोलन या रेक्टम में शुरू होता है, तो इसे ‘कोलोरेक्टल कैंसर’ कहा जाता है. कभी-कभी इसे छोटा करके कोलन कैंसर भी कहा जाता है. कोलन बड़ी आंत होती है. रेक्टम वह रास्ता है जो कोलन को एनस (गुदा) से जोड़ता है. ऐसे में जब शरीर का ये अंग कैंसर से प्रभावित होता है, तो पेट से जुड़ी समस्याएं दिखने लगती है, जिसमें एक बड़ा लक्षण लंबे समय तक पेट का खराब रहना शामिल है.
कोलोरेक्टल कैंसर में कैसे दिखते हैं लक्षण?
- मल त्यागने में बदलाव नजर आना, जैसे दस्त, कब्ज या मल का पतला होना, जो कुछ दिनों से ज्यादा समय तक बना रहे
- मल त्यागने की इच्छा होना, लेकिन मल त्यागने के बाद भी राहत न मिलना
- मलाशय से ब्राइट लाल रंग का खून आना
- मल में खून आना, जिससे मल का रंग गहरा भूरा या काला दिख सकता है
- पेट में ऐंठन या दर्द बार-बार होना
- हर वक्त कमजोरी और थकान महसूस होना
- बिना किसी कारण के वजन कम होना
लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
American Cancer Society के अनुसार, कोलोरेक्टल कैंसर में अक्सर पाचन तंत्र में ब्लीडिंग हो सकती है. कभी-कभी मल में खून दिख सकता है या मल का रंग गहरा हो सकता है, लेकिन अक्सर मल सामान्य दिखता है. लेकिन इस बात को समझे कि समय के साथ, खून की कमी बढ़ती जाती है और इससे रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो सकती है (एनीमिया). कभी-कभी कोलोरेक्टल कैंसर का पहला संकेत ब्लड टेस्ट में रेड ब्लड सेल्स की कम संख्या का पता चलना होता है. लेकिन अगर आपको ऐसा कोई लक्षण महसूस हो, तो बिना देरी डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह का पालन करें.
यह भी पढ़ें: फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए किन आदतों में करें बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
किस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 hr agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
5 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
5 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
19 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
21 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: American Cancer Society/ CDC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines