Cold-Cough Problems: कॉमन कोल्ड एक नॉर्मल इंफेक्शन रिलेटेड प्रॉब्लम है। इस समस्या में लोगों को खांसी-जुकाम और सबसे ज्यादा नाक में खुजली महसूस होती है। ये कभी-कभी हो, तो गंभीर नहीं है। मगर हमेशा हो रही है तो आपको समझना होगा कि ये बीमारी है। ये एक प्रकार की एलर्जी है, जो कुछ लोगों को बहुत ज्यादा परेशान करती है। इसे राइनाइटिस कहते हैं। राइनाइटिस एक प्रकार की एलर्जी है, जो मौसम के थोड़े बदलाव से ही आपको दिक्कत दे सकती है।
राइनाइटिस एलर्जी क्या है?
डॉ नरेश मल्होत्रा, डायबिटॉलोजिस्टॉ और कार्डियोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं राइनाइटिस एलर्जी (Allergic Rhinitis) एक प्रकार की नाक की एलर्जी होती है जिसमें इंसान को धूल, पाल्यूशन के कण, जानवरों के बाल, फफूंदी जैसी चीजों से एलर्जी हो जाती है। यह एलर्जी इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे तुरंत सर्दी लग जाती है। इसे आमतौर पर “हे फीवर” (Hay Fever) भी कहा जाता है, लेकिन इसका बुखार से कोई संबंध नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Heart Attack Causes: अकेले रहने वाले लोग कैसे खुद को हार्ट अटैक से बचाएं?
राइनाइटिस एलर्जी के कुछ सामान्य कारण
1. परागकण (Pollen)-पेड़, घास और फूलों से निकलने वाले छोटे कण।
2. धूल के कण- घर या बाहर की धूल के कणों का नाक में जाना।
3. पालतू जानवरों के बालों से होने वाली एलर्जी।
4. फफूंदी या सीलन के हानिकारक कण।
5. तेज खुशबू, धूंआ या प्रदूषण से होने वाली एलर्जी।
6. ठंडी हवा या मौसम में बदलाव होने से।
राइनाइटिस के शुरुआती संकेत
- बार-बार छींक आना।
- नाक बहना या बंद होना।
- आंखों में खुजली और पानी निकलना।
- गले में खराश या खिचखिच होना।
- थकान या चिड़चिड़ापन रहना।
- ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना।
क्या है इसका सही इलाज?
आप इस बीमारी से बचने के लिए एलर्जी से खुद को बचाएं। मास्क पहनें और गंदे हाथों से मुंह और नाक को न छूएं। घर की भी सफाई रखना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर नोजल स्प्रे का इस्तेमाल करें। लंबे समय तक चलने वाली एलर्जी के लिए डॉक्टर द्वारा वैक्सीन या इंजेक्शन भी ले सकते हैं।
सर्दी-जुकाम के घरेलू उपचार
- भाप लेना।
- नमक के पानी से नाक धोएं।
- शहद और अदरक मिलाकर खाएं।
- हल्दी वाला दूध पिएं।
- तुलसी और अजवाइन का काढ़ा पिएं।
ये भी पढ़ें- Cholesterol Symptoms: पैरों में दिखाई देते हैं कोलेस्ट्रॉल के 3 संकेत, क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
11 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
14 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
14 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
18 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
20 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
21 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines