पेट साफ न होना भी इस कैंसर का लक्षण! डॉक्टर से जानें 5 वॉर्निंग साइन्स

Colon Cancer Symptoms: कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज या पेट में दर्द के रूप में नजर आते हैं, जिस वजह से लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मगर यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Symptoms of colon cancer,

Colon Cancer Symptoms: कोलन कैंसर, कैंसर का ही एक प्रकार है, जो अत्यंत गंभीर प्रकार का कैंसर है। इस कैंसर में पाचन तंत्र के आखिरी हिस्से यानी बड़ी आंत में कैंसर होता है। यह वह नली होती है जिसकी मदद से पचा हुआ खाना मलाशय में जाकर शरीर से बाहर निकल जाता है। यह पेट से संबंधित कैंसर है, इसलिए कई बार लोग इसके लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं। दरअसल, यह हमारी गट हेल्थ से जुड़ा होता है। आंतों के कैंसर के लक्षणों को समय रहते समझना जरूरी है क्योंकि यह हमेशा गट से जुड़ी समस्या नहीं होती है। पेट साफ न होने पर या बार-बार फ्रेश होने की समस्या को लोग डाइजेशन से जोड़ते हैं जबकि यह कैंसर भी हो सकता है। जी हां, इस बारे में विस्तार से जानते हैं डॉक्टर की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर सौरभ सेठी, जो कि एक सीनियर एमडी और एमपीएच हैं और गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि कोलन कैंसर इस समय का सबसे ज्यादा एक्टिव कैंसर है जो युवाओं को भी घेर रहा है। युवाओं में इस बीमारी के बढ़ने का कारण लाइफस्टाइल है। असंतुलित खान-पान के कारण पेट और गट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, जो गंभीर रूप ले लें तो कैंसर भी हो सकता है। अगर हमें कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको एकबार डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

विज्ञापन

पेट साफ न होना कोलन कैंसर का लक्षण!

जैसे कि डॉक्टर बताते हैं कि कोलन कैंसर एक प्रकार का गट रिलेटेड हेल्थ इशू है, तो इसमें पेट से संबंधित समस्याएं भी शामिल होती हैं। पेट साफ न होना इनडाइजेशन के साथ-साथ आंतों के कैंसर का भी संकेत होता है। इस कैंसर में मल त्याग की आदतों में भी काफी बदलाव देखा जाता है, जिसमें कई चीजें शामिल हैं।

विज्ञापन

कोलन कैंसर के अन्य संकेत

  • बार-बार दस्त या कब्ज होना।
  • मल में खून आना या मल का रंग काला होना।
  • मलत्याग के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस करना।
  • पेट में लगातार दर्द और ऐंठन बनी रहना।
  • अचानक वजन कम होना, वो भी बिना किसी स्पष्ट कारण।

गट हेल्थ सही न होने के कुछ अन्य संकेत

डॉक्टर सौरभ ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर भी फोकस किया है कि लोगों को गट हेल्थ और कोलन कैंसर के लक्षणों में कुछ अंतर दिखे ताकि बीमारी के बारे में आसानी से समझा जा सके। गट हेल्थ सही न होने के संकेत इस प्रकार हैं-

  • पेट में सूजन महसूस करना।
  • कब्ज होना।
  • उल्टी आना।
  • बुखार।
  • गैस पास करने में दिक्कत होना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

विज्ञापन

कोलन कैंसर से बचाव के उपाय

स्वस्थ आहार का सेवन करें।
वजन को नियंत्रित रखें।
व्यायाम करना भी जरूरी।
धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
एसिडिटी की दवाओं का भी कम से कम सेवन करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ