Brain Stroke: सर्दियों को हल्के में न लें, शुगर और BP के मरीज, सावधान रहें और बचाव करें

Brain Stroke Risks In The Winter: डायबिटीज और बीपी के मरीजों को कभी भी सर्दियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बन सकती है।

cold stroke symptoms cold stroke treatment what is a cold stroke does cold weather affect stroke patients cold stroke hospital code cold stroke - wikipedia cold stroke vs heat stroke ischemic stroke

Brain Stroke Risks In The Winter: आप अगर बीपी या डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त हैं, तो सर्दियों के मौसम में आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। वरना आपको ब्रेन स्ट्रोक भी हो सकता है। ऐसे में कैसे सर्दियों में खुद का बचाव करें और किन-किन बातों का ध्यान रखें, जानिए।

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है तो ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी बढ़ने लगते हैं। दरअसल, मौसम में बदलाव होने के कारण बड़े-बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं में ब्लड वेसल्स में सिकुड़न आने लगती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और शरीर की मांसपेशियां भी ठीक तरीके से काम नहीं करती हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक यानी लकवा हो सकता है। सर्दियों में लोग बाकी दूसरे मौसम के मुकाबले थोड़ा कम पानी पीते हैं, जिससे बॉडी डिहाइड्रेट रहती है। इस कारण खून गाढ़ा हो सकता है और इसका जोखिम हाई बीपी और शुगर के मरीजों में रहता है।

Winter में Stroke से कैसे करें बचाव, देखिए इस Video के जरिए- 

ब्रेन स्ट्रोक कितने तरह का होता है?

ब्रेन स्ट्रोक दो प्रकार का होता है। ब्लड वेसल्स में क्लॉटिंग होने की वजह से दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी होती है, जो इस्केमिक स्ट्रोक की वजह बन सकता है। वहीं, दिमाग के अंदर ब्लड वेसल्स के फटने से हैमरेजिक स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में बदलते मौसम में उन लोगों को सावधान रहने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जो पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आपको खतरे में डाल सकती है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel  

news 24 Whtasapp Channel

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

  • हाथ-पैर के मूवमेंट में परेशानी होना
  • सोचने और समझने की ताकत कम होना
  • ठीक तरीके से बोल न पाना
  • सांस लेने में परेशानी होना
  • सिरदर्द के साथ-साथ वोमिटिंग होना

Stroke के Risks को कैसे करें कम, देखें ये Dr. Sahil Kohli की Video-

किन लोगों को ज्यादा खतरा

  • डायबिटीज के मरीज
  • कोलेस्ट्राल से ग्रस्त लोगों को
  • गर्भवती महिलाएं
  • 55 साल से ज्यादा वाले लोग
  • एनीमिया के मरीज
  • हाई बीपी के मरीज

किन बातों का ध्यान रखें

  • एक्सरसाइज करें, अगर पॉल्यूशन है, तो बाहर की एक्टिविटीज न करें।
  • ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो सुबह टहलना न करें।
  • बाहर निकलते टाइम गर्म कपड़े पहनकर निकलें।
  • खानपान और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करें।
  • तला-भुना ज्यादा न खाएं और जंक फूड अवॉइड करें।
  • ब्लड प्रेशर, डायबिटीज को नियमित जांच करवाते रहना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ