हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सेहत पर किस तरह पड़ता है बुरा असर

फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा दही खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता. कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा लोगों को ठंडे दही का सेवन न करने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन
क्या फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा दही खाना नुकसानदायक है? Image Credit- AI

दही भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. हर मौसम में लोग इसे खाने के साथ लेना पसंद करते हैं तो कई लोग रोजाना लंच या डिनर में दही, रायता और छाछ को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. दही में प्रोटीन, कैल्शियम और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन और सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन अक्सर लोग दही को फ्रिज से निकालते ही खाना शुरू कर देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फ्रिज से निकला बहुत ठंडा दही तुरंत खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कुछ लोगों का मानना है कि ठंडा दही खाने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. वहीं, कई लोग इसे नॉर्मल मानते हैं, लेकिन आखिर इस बारे में डॉक्टरों की क्या राय है? आइए  कैंसर हीलर सेंटर के एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा से जानते हैं कि फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा दही खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है. 

इसे भी पढ़ें- Diabetes में शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये 5 चीजें हैं बेहद जरूरी, रोज की इन आदतों से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल में

क्या फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडा दही खाना नुकसानदायक है?

हेल्दी इंसान के लिए फ्रिज से निकला ठंडा दही खाना नुकसानदायक नहीं माना जाता है. इससे सर्दी-जुकाम या पाचन को इफेक्ट हो सकता है. हालांकि, यह इंसान की गट हेल्थ पर डिपेंड करता है, क्योंकि हर किसी को ठंडा नहीं नुकसान नहीं पहुंचाता है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि फ्रिज से निकालकर तुरंत दही खाने से हर किसी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. अगर आपको ठंडा दही खाने के बाद परेशानी होती है तो इसे कुछ देर रूम टेंपरेचर पर रखें और फिर दही का सेवन करें. 

विज्ञापन

ठंडा दही खाने से क्या हो सकती है परेशानी? |  Cold Curd Eating SIde Effect 

गले में हो सकती है खराश 

कुछ लोगों को बहुत ठंडा दही खाने के बाद गले में ठंडक, खराश या परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर जिन लोगों का गला पहले से सेंसिटिव है, उन्हें ऐसी परेशानियां हो सकती हैं. हालांकि, ठंडा दही सीधे गले में इंफेक्शन पैदा नहीं करता है. इसलिए अगर आपको ठंडा दही खाने से गले में परेशानी होती है तो इसे नॉर्मल होने के बाद ही खाएं. 

दांतों में हो सकती है झनझनाहट

अगर आपके दांत सेंसिटिव हैं तो बहुत ठंडा दही खाने से दांतों में अचानक झनझनाहट या दर्द हो सकता है. ऐसा दांतों के इनेमल के घिसने, मसूड़ों के पीछे हटने या दांतों की समस्याओं के कारण हो सकता है. दही को थोड़ा कम ठंडा करके खाना आरामदायक हो सकता है. अगर ठंडा या गर्म खाना खाने पर बार-बार दांतों में दर्द होता है तो डेंटिस्ट से टेस्ट कराना जरूरी है.

विज्ञापन

पाचन संबंधी परेशानी होना 

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और अच्छे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. मगर ठंडा दही खाने से कुछ लोगों को डेयरी उत्पाद खाने के बाद पेट फूलने, गैस या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस है तो दूध से बनी चीजों में मौजूद लैक्टोज को पचाने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में दही खाने के बाद भी कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं, हालांकि कई लोग दूध की तुलना में दही को बेहतर तरीके से सहन कर लेते हैं. यह परेशानी केवल दही के ठंडा होने की वजह नहीं होती. अगर दही खाने के बाद बार-बार पेट में परेशानी होती है तो डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें. 

क्या ठंडा दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है?

अक्सर घरों में कहा जाता है कि फ्रिज से निकालकर तुरंत दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है, लेकिन सर्दी-जुकाम एक तरह का इंफेक्शन होता है, जो सिर्फ ठंडा दही खाने से नहीं होता. हालांकि, अगर आपको पहले से गले में खराश, खांसी या ठंडी चीजें खाने से परेशानी होती है तो ठंडा दही खाने से कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

क्या फ्रिज में रखा दही हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है?

दही प्रोटीन, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया पाचन और आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. दही को फ्रिज में रखने से यह खराब नहीं होता है. हालांकि, दही को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर छोड़ने से बचें और हमेशा साफ चम्मच से निकालें. अगर दही में गंध, फफूंदी या खराब होने के संकेत दिखाई दें तो बेहतर होगा कि आप उसे न खाएं. 

दही खाने का सही तरीका क्या है?

दही से सही पोषण मिले तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना है, ताकि नुकसान से बचा जा सके. 

विज्ञापन
  • अगर आपको बहुत ठंडा दही खाने से परेशानी होती है तो उसे कुछ देर बाहर रखें. इसे इतना समय दें कि यह नॉर्मल हो जाए. हालांकि, इसे लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें. 
  • दही को बिना चीनी के खाने की बात करें और हेल्दी बनाने के लिए चिया सीड्स डालकर खाएं. 
  • दही को रोटी, दाल, सब्जी या बैलेंस डाइट के साथ शामिल किया जा सकता है, लेकिन मीट या मछली के साथ दही कम खाएं.

क्या रात में दही खाना सही है?

कई लोगों का मानना है कि रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम या कफ बढ़ जाता है. हालांकि, हर इंसान के लिए रात में दही खाना नुकसानदायक है. अगर आपको दही खाने से कोई परेशानी नहीं होती तो बैलेंस डाइट में इसे रात के खाने में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको एसिड रिफ्लक्स, डेयरी जैसी चीजों से एलर्जी है तो अपने बारे में डॉक्टर को बताएं.

इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola