Coffee Side Effects: कॉफी अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जानी जाती है। आमतौर पर लोग एनर्जी के लिए इसका सेवन करते हैं। कॉफी पीना हमारी जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे कैसी भी थकान हो, किसी भी तरह का प्रेशर हो और कभी-कभार कामकाज होने की वजह से अपना स्ट्रेस कम करने के लिए हर कोई कॉफी पीने लगे हैं। देखा जाए तो कॉफी हेल्थ के लिए अच्छी है लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से कई तरह की हानि भी हो सकती है। चलिए जान लेते हैं कि अधिक कॉफी का सेवन नुकसानदायक कैसे हो सकता है।
ब्लड प्रेशर- जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है, उनके लिए कॉफी पीना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा सेवन से बीपी बढ़ने का खतरा रहता है।
पेट- कॉफी भले ही एनर्जी देती है लेकिन ज्यादा पीने से पेट की दिक्कतें होती हैं। ज्यादा सेवन से गैस्ट्रिक हार्मोन बढ़ जाते हैं जिससे गैस, एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
नींद की कमी- जिन्हें नींद न आने की परेशानी है, उन्हें ज्यादा कॉफी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, सबको पता है क़ॉफी में कैफीन होता है, जो नींद कम करने का काम करता है, तो ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है।
हड्डियों के लिए नुकसान- कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा कॉफी पीने से हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Tea Side Effects: आप भी हैं चाय के शौकीन? कहीं ये शौक न बन जाए मुसीबत! जानें 9 नुकसान
चिंता- कैफीन नर्वस सिस्टम को भी परेशान कर सकता है, जिससे चिंता, बेचैनी बढ़ सकती है। हार्ट की स्पीड तेज़ हो सकती है और पसीना आ सकता है।
सीने में जलन- कॉफ़ी पेट में एसिड को भी बढ़ा सकता है, जिससे सीने में जलन हो सकती है। क्योंकि कैफीन निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर को आराम दे सकता है, जिससे पेट का एसिड वापस एसोफैगस में चला जाता है।
लत- कैफीन एक बहुत हल्का नशीला पदार्थ है। टाइम के साथ, शरीर कैफीन के प्रति सहनशीलता विकसित कर सकता है। अगर कोई कॉफी पीना कम करने की कोशिश करता है तो सिरदर्द, थकान और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण आ सकते हैं।
कॉफी कब सेवन नहीं करना चाहिए
अगर ज्यादा थकान है और नींद की जरूरत है तो रात के समय कॉफी बिलकुल न पीएं। इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद को खराब कर सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
15 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
17 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines