Coffee Benefits: कॉफी और चाय दोनों ही ड्रिंक्स सबसे सामान्य ड्रिंक्स हैं, जिन्हें दुनियाभर में पिया जाता है। अधिकांश लोगों की सुबह इन ड्रिंक्स को पीने से ही होती है। हालांकि, कई बार हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि कॉफी या चाय को खाली पेट नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स होते हैं। हालांकि, अगर सीमित तौर पर पिया जाए, तो दोनों ड्रिंक्स के हेल्दी बेनेफिट्स आपको मिल जाते हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कॉफी को अगर हम सुबह के समय पिएं, तो इससे आपकी उम्र बढ़ सकती है। आइए जानते हैं रिसर्च के बारे में सबकुछ।
क्या कहती है स्टडी?
यह रिसर्च 40, 725 लोगों पर न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे द्वारा साल 1999 से लेकर साल 2018 के बीच की गई है। दरअसल, इस पूरी अवधि के दौरान रिसर्च टीम ने सभी लोगों की डेली डाइट और डेयरी फूड्स का इनटेक काउंट किया है। हर हफ्ते उनकी जांच की गई थी, जिसमें उन्होंने पाया कि सर्वे में भाग लेने वाले लोगों ने सुबह के समय कॉफी पी तो 16% तक का लाइफ स्पैन बढ़ा है। वहीं, दिन के किसी अन्य समय पर कॉफी पी जाए, तो उसके कुछ नुकसान भी देखे गए हैं।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं हैं विटामिन बी12 की कमी का शिकार?
और क्या बताया?
वियोन में छपी खबर के मुताबिक, जो लोग सुबह के समय कॉफी पीते हैं, उन्हें कार्डियो प्रॉब्लम्स का रिस्क कम होता है। वहीं, जो लोग दिन में किसी भी समय कॉफी पीते हैं, उनमें ऐसे कोई भी सेहतमंद बदलाव नहीं देखे गए हैं। हालांकि, इस रिसर्च में ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है कि अगर आप सुबह के समय कॉफी पिएंगे तो आपको हार्ट या कार्डियो प्रॉब्लम नहीं होगी या उससे मृत्यु नहीं होगी। इस बात की पुष्टि के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।
रोजाना सुबह कॉफी पीने के फायदे
- रोजाना 1 कप कॉफी पीने से एनर्जी बूस्ट होती है।
- कॉफी पीने से आपका फोकस बढ़ता है और माइंड रिलैक्स होता है।
- कॉफी पीने से शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं।
- कॉफी वेट लॉस में भी मदद करता है।
- कॉफी का सेवन करने से बीपी और डायबिटीज कंट्रोल होता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
14 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
17 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
22 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines