Liver Health: कई लोगों की सुबह तब तक शुरू नहीं होती जब तक उन्हें कॉफी का एक गर्म कप न मिल जाए. कोई इसे नींद भगाने के लिए लेता है तो कोई स्वाद के लिए. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कॉफी आपके लिवर के लिए भी वरदान की तरह हो सकती है. हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करके बताया कि अगर आप सीमित मात्रा में कॉफी (Coffee) लेते हैं, तो यह आपके लिवर के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए समझते हैं कि लिवर और कॉफी का क्या संबंध है और कॉफी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – STD होने पर कैसे पता चलता है? यहां जानिए महिलाओं में एसटीडी के शुरुआती लक्षण क्या हैं
कॉफी को लिवर के लिए फायदेमंद क्यों माना जाता है?
कॉफी लिवर सिरोसिस का खतरा कम करती है
डॉ. सेठी ने बताया कि एक शोध में पता चला कि जो लोग कॉफी पीते हैं, उनमें लिवर सिरोसिस का खतरा 44 प्रतिशत तक कम देखा गया है. लिवर सिरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर पर निशान पड़ जाते हैं. यह ज्यादातर उन लोगों को होती है जो लंबे समय से शराब पीते हैं, जिन्हें हेपेटाइटिस B या C है या फैटी लिवर (Fatty Liver) की बीमारी है. ऐसे में लिवर लंबे समय तक सही तरीके से काम करना बंद कर देता है.
लिवर एंजाइम्स पर पड़ सकता है असर
डॉ. सेठी ने यह भी दावा किया कि लिवर के अंदर पाए जाने वाले खास तरह के केमिकल (एंजाइम) ALT और AST का स्तर भी कॉफी पीने से कम हो सकता है जो फायदेमंद माना जाता है. ALT और AST के बढ़ने से लिवर को नुकसान हो सकता है. लेकिन कॉफी पीने से आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं.
फैटी लिवर से बचाव में मदद कर सकती है कॉफी
काफी लोग NAFLD यानी नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज से जूझ रहे हैं. इस बीमारी से बचने के लिए भी कॉफी को कारगर बताया गया है. डॉ. सेठी बताते हैं कि वर्तमान में लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति को यह बीमारी है. लेकिन कॉफी उन ड्रिंक्स में से एक है जो फैटी लिवर को रोकने में सहायक हो सकती है.
डिकैफ भी देता है फायदा
लोगों को लगता है कि सिर्फ कैफीन की वजह से ही कॉफी को फायदेमंद माना गया है और डिकैफ कॉफी के कोई फायदे नहीं होते हैं. लेकिन डॉ. सेठी ने इस मिथक को दूर करते हुए बताया कि रेगुलर और डिकैफ कॉफी दोनों से ही फायदे मिलते हैं. कॉफी में मौजूद पॉलीफेनोल्स ही हैं, जिनकी वजह से लिवर को फायदे मिलते हैं.
सुबह कॉफी पीते समय किन बातों का रखें ध्यान?
कॉफी को हमेशा सीमित मात्रा में ही लें. जरूरत से ज्यादा कॉफी लेने से घबराहट, नींद पर असर या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको पहले से लिवर की कोई बीमारी है, हाई BP की समस्या है, आप गर्भवती हैं या फिर आपको कोई अन्य मेडिकल परेशानी है तो किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
39 mins agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
16 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
20 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
21 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines