Cloves Benefits: आज हम आपके लिए लौंग के फायदे लेकर आए हैं। भारतीय रसोई में पाया जाने वाला यह मसाला अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। पिछले कई सालों से आयुर्वेद में लौंग और इसके तेल का इस्तेमाल एक दवाई के तौर पर किया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, हर दिन 2 लौंग का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ीं कई परेशानियों को ठीक कर सकता है।
दरअसल, आयुर्वेद में लौंग का अपना महत्व है। ये सर्दी-जुकाम को दूर करने के साथ इम्युनिटी को बूस्ट करता है। इतना ही नहीं ये कई शारीरिक समस्याओं के निदान में लाभकारी है। लौंग में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनमें आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, थियामिन, सोडियम, मैंगनीज, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिंस, जिंक शामिल हैं, ये सभी एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं।
अभी पढ़ें – सुपरफूड है मोरिंगा पाउडर, इन 5 समस्याओं के लिए है रामबाण
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जाने-माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं आयुर्वेद में बताया गया है कि लौंग अपने वजीकरण गुण के कारण शीघ्रपतन में सुधार करने में मदद करता है।
इस तरह करें लौंग का सेवन
एक चम्मच लौंग का चूर्ण लें और इसे मिश्री या शहद के साथ खाने के बाद लें। नियमित सोने से पहले ऐसा करने से आपकी मैरिड लाइफ बेहतर हो सकती है।
इन लोगों के लिए फायदेमंद है लौंग
लौंग का नियमानुसार और नियमित रूप से सेवन करने पर शीघ्रपतन जैसी दिक्कतों से पुरुषों को मुक्ति दिलाती है। लौंग पौरुष शक्ति बढ़ाने में मदद करती है।
अभी पढ़ें – सिर्फ 1 पपीता से बदल जाएगी स्किन की रंगत, घर बैठे ऐसे करें यूज, ग्लो रहेगा बरकरार
पेट की इन समस्याओं को दूर करती है लौंग
लौंग पेट की कई समस्याओं को दूर करती है। अगर आप रात को सोते समय 2 लौंग खाकर एक ग्लास गुनगुना पानी पिएंगे, तो पेट संबंधी कई रोग दूर हो सकते हैं। इससे आपको पेट दर्द, गैस, एसिडिटी , कब्ज जैसी समस्या से निजात मिलेगी। ऐसा करने से पाचन भी बेहतर रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई खबर सिर्फ जानकारी के लिए है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले विशेषज्ञ से चिकित्सीय सलाह से जरूर लें। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
19 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
23 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines