Cigarettes disadvantages: अगर आप भी अधिक मात्रा में सिगरेट का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। जी हां सिगरेट का सेवन सेहत के साथ दिमाग के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि सिगरेट का सेवन करने से लंग्स से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। कहा जाता है कि दुनिया में जितनी भी मौतें कैंसर से होती हैं उनमें सबसे अधिक लंग कैंसर से होती है।
अभी पढ़ें – चेहरे की झाइयां हटा देगा एलोवेरा, बस हफ्ते में 3 बार ऐसे करें यूज
जो लोग अधिक सिगरेट पीने लगते हैं कि उन्हें सांस लेने में परेशानी और कई केसेज में कैंसर की समस्या तक डेवलप हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिगरेट सिर्फ बॉडी नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी खतरनाक है। ये ब्रेन पर भी असर डालती है।
दिमाग सिकुड़ने लगता
एक शोध में पता चला है कि सिगरेट पीने से व्यक्ति का दिमाग सिकुड़ने लगता है। जिसकी वजह से उसकी यादाश्त पर काफी बुरा असर पड़ता है। उसे चीजें रखकर भूलने की समस्या हो सकती है। साथ ही उसकी कई बातों को समझने की शक्ति भी धीरे-धीरे खत्म हो सकती है।
सिगरेट को लेकर कनाडा में हुआ ये शोध
ये शोध कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में हुआ है, जिसके अनुसार, सिगरेट पीने से दिमाग का कॉर्टेक्स वाला हिस्सा पतला होने लगता है। कॉर्टेक्स दिमाग की बाहरी सतह बनाता है। शोध करने वाले प्रोफेसर शेरिफ बताते है कि उनकी रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति सिगरेट पीना बंद कर देता है तो कुछ ही महीनों में उसका दिमाग नए सिरे से अपनी बाहरी सतह को मजबूत बनाने में लग जाता है।
सिगरेट पीने के अन्य नुकसान
12 तरह के कैंसर होने का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि धूम्रपान से करीब 12 तरह के कैंसर हो सकते हैं। इनमें मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, लेरिंगक्स कैंसर, इसाफगस (भोजन नली का कैंसर), ग्रीवा का कैंसर, किडनी, लीवर, ब्लाडर, यकृत, पेट, गुदाद्वार, ल्यूकेमिया भी शामिल है।
पुरुषों में स्पर्म काउंट कम जाने की समस्या
अधिक सिगरेट पीने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने लगता है। ऐसे में उन्हें पिता बनने का सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। इसके अलावा जो महिलाएं स्मोकिंग करती हैं, उन्हें गर्भधारण करने में परेशानी होती है।
अभी पढ़ें – महिलाएं डाइट में जरूर अपनाएं ये 5 सुपरफूड्स, हमेशा रहेंगी फिट और खूबसूरत
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
9 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
9 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
13 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
14 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
18 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines