Kidney Failure से पहले शरीर देता है ये 3 साइलेंट संकेत, AIIMS डॉक्टर बोले- वक्त रहते पहचान लिया तो टल सकता है बड़ा खतरा
Chronic Kidney Disease: किडनी फेलियर से पहले शरीर कई चेतावनी संकेत दे सकता है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. AIIMS के डॉ. संदीप महाजन इस समस्या में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं किडनी डिजीज के स्टेज जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं. आइए जानते हैं उन्होंने कौन से लक्षणों के बारे में बताया, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं?
किडनी खराब होने से पहले दिखते हैं ये आम से संकेत. (Image: AI)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
AIIMS के डॉ. संदीप महाजन के अनुसार, 10 में से 1 व्यक्ति क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) से पीड़ित होता है, जिसके लक्षण अक्सर पहले से ही मौजूद होते हैं.
किडनी प्रतिदिन 200 लीटर खून को फिल्टर करती है और शरीर में पानी का संतुलन, बीपी कंट्रोल और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती है.
किडनी की कार्यक्षमता 30-40% तक प्रभावित होने के बाद ही बीमारी के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगते हैं.
किडनी फेलियर से पहले उच्च रक्तचाप, पेशाब में बदलाव (कम होना, रात में बार-बार आना, खून या झाग) और पैरों व आंखों के आसपास सूजन जैसे 3 मुख्य संकेत दिख सकते हैं.
अच्छी सेहत के लिए अच्छी लाइफस्टाइल जरूरी होती है और साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी होता है कि शरीर किस तरह के लक्षण हमें दिखा रहा है. अक्सर कुछ गंभीर स्थितियों में शरीर लक्षणों के जरिये बताने की कोशिश करता है कि शरीर के अंदर कुछ बड़ी गड़बड़ी चल रही है, जिसे वक्त रहते रोक न जाए, तो भविष्य में कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. इस स्टोरी में हम ऐसे ही एक गंभीर बीमारी की बात करेंगे, जिसके लक्षण लोगों में दिखते तो पहले से ही है, लेकिन लोग उसे मामूली समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं और जब स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है, तब डॉक्टर को दिखाते हैं. हम जिस स्थिति की बात कर रहे हैं, वह क्रोनिक किडनी डिजीज यानी किडनी फेलियर की स्थिति है. किडनी फेलियर की स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. आइए AIIMS के डॉक्टर से जानें किडनी फेलियर से पहले दिखने वाले 3 आम संकेत, जिसके दिखने पर डॉक्टर के पास जाना जरूरी रहता है, ताकि समस्या को वक्त रहते काबू में लिया जा सके.
AIIMS के यूट्यूब पर अपलोड वीडियो में किडनी फेलियर के लक्षण को लेकर AIIMS दिल्ली के डॉ. संदीप महाजन बताते हैं कि ज्यादातर किडनी फेलियर के मरीजों में डॉक्टर के पास आने से महीनों पहले ही चेतावनी के संकेत दिखाई देने लगते हैं, जिसे वह नजरअंदाज करते रहते हैं. डॉ. संदीप महाजन वीडियो में कहते हैं कि मेरे OPD आने वाले किडनी फेलियर के मरीजों में संकेत ऐसे पहले से ही थे, जिसके चलते वह पहले ही मेरे पास आ सकते थे. डॉ. संदीप महाजन वीडियो में बताते हैं कि 10 में 1 व्यक्ति ऐसा होता है, जिसे क्रोनिक किडनी डिजीज से जूझना पड़ता है. डॉक्टर बताते हैं कि लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि वह CKD- क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित है, क्योंकि यह बीमारी चुपचाप शरीर में बढ़ती रहती है और जब इसके लक्षण साफ दिखने लगते हैं, जब तक ये नुकसान पहुंचा चुकी होती है.
विज्ञापन
क्यों खास है हमारी किडनी AIIMS डॉ. संदीप महाजन बताते हैं कि, हमारी किडनी बहुत खास है, ये रोजाना 200 लीटर खून को फिल्टर करती है. इतना ही नहीं, किडनी हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए और भी कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, इसमें;
खून से वेस्ट को निकालना
शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करना
लाल खून कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी हार्मोन उत्पादन करता है.
हड्डियों की सेहत बनाएं रखने के लिए जरूरी हार्मोन का उत्पादन करता है.
लेकिन जब किडनी ये कार्य करना कम या फिर बंद कर देती हैं, तो शरीर पर इसका असर पड़ता है. डॉक्टर बताते हैं कि किडनी के ठीक से काम न करने के कारण, चुपचाप स्थिति बिगड़ती रहती है, लेकिन जब किडनी की बीमारी से जुड़े लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब तक 30-40 प्रतिशत तक किडनी का कार्य क्षमता प्रभावित हो चुकी होती है.
विज्ञापन
देखें वीडियो:
किडनी की बीमारी के 5 स्टेज और उनके लक्षण
स्टेज 1: किडनी डैमेज की शुरुआत
इस स्टेज में किडनी को नुकसान पहुंचना शुरू हो सकता है, लेकिन आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते. किडनी की कार्यक्षमता सामान्य या सामान्य के करीब रह सकती है. कई बार नियमित जांच के दौरान ही किडनी में समस्या का पता चलता है.
विज्ञापन
स्टेज 2: किडनी को हल्का नुकसान
इस स्टेज में किडनी की कार्यक्षमता में हल्की कमी आ सकती है. आमतौर पर इसके भी स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन पेशाब में प्रोटीन या अन्य असामान्य बदलाव और खून की जांच के जरिए किडनी की समस्या का पता चल सकता है.
विज्ञापन
स्टेज 3: किडनी की कार्यक्षमता में मध्यम कमी
इस स्टेज में किडनी की काम करने की क्षमता काफी कम हो सकती है और कुछ चेतावनी संकेत दिखाई देने लगते हैं. इस स्टेज में नियमित जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है.
विज्ञापन
स्टेज 4: किडनी को गंभीर नुकसान
इस स्टेज में किडनी की कार्यक्षमता काफी घट जाती है और लक्षण ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं. इस स्टेज में किडनी की कार्यक्षमता 30 प्रतिशत से भी ज्यादा गिर चुकी होती है.
विज्ञापन
स्टेज 5: किडनी फेलियर की स्थिति
यह क्रॉनिक किडनी डिजीज की सबसे गंभीर स्टेज होती है, जिसमें किडनी की कार्यक्षमता बहुत कम रह जाती है. इस स्टेज में डॉक्टर की सलाह के अनुसार डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है.
विज्ञापन
किन 3 लक्षण दिखते हैं डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए?
किडनी फेलियर की स्थिति से बचने के लिए डॉक्टर संदीप महाजन बताते हैं कि अगर मरीज को 3 लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो उसे चाहिए कि वह वक्त रहते डॉक्टर से जांच कराएं. इसमें;
ब्लड प्रेशर की समस्या का पता चलना
अपने बीपी की नियमित जांच करते रहे, अगर आपको अचानक दिखाई दें कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहने लगा है, तो इसे जरा भी नजरअंदाज न करें. इसके अलावा ऐसे ब्लड प्रेशर जो, पहले दवाइयों के इस्तेमाल से कंट्रोल में रहता था और अब दवाइयों के बावजूद कंट्रोल नहीं हो रहा हो.
विज्ञापन
पेशाब में दिखे इन बदलावों को न करें नजरअंदाज
डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको पेशाब कम होने या फिर रात को बार-बार लगने की समस्या महसूस हो रही है, तो इसे गलती से भी नजरअंदाज न करें. इसके अलावा पेशाब में खून आना और पेशाब में ज्यादा झाग का दिखना भी नजरअंदाज न करें.
पैरों और आंखों के आसपास सूजन
इतना ही नहीं डॉक्टर बताते हैं कि इसके लक्षणों में पैरों और आंखों के पास सूजन का होना भी किडनी फेलियर का लक्षण हो सकता है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ और भी लक्षण दिखाई दे सकते हैं
उल्टी होना, थकान आदि भी इसके लक्षण हैं.
किन लोगों को रहता है किडनी डिजीज का रिस्क
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर किन लोगों को किडनी डिजीज जो आगे चलकर फेलियर का रूप ले लेती है सबसे ज्यादा खतरा रहता है? AIIMS के डॉक्टर. संदीप महाजन बताते हैं कि इसके सबसे बड़ा कारण, डायबिटीज और बढ़ा रहने वाला ब्लड प्रेशर है. इसके अलावा, जिने परिवार के इतिहास में पहले किसी को किडनी डिजीज की समस्या रही हो या फिर किडनी स्टोन रहो हो और बार-बार पेशाब आने की समस्या हो, तो उन्हें भी इस समस्या का खतरा ज्यादा रहता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.