बच्चों का खेलते समय गिरना, चोट लगना, कट जाना या गर्म चीज से जल जाना आम बात है. ऐसा छोटे बच्चों के साथ ज्यादा होता है, क्योंकि खेलते खेलते चोट लगती ही है. ऐसे समय में बच्चे से ज्यादा घबराहट कई बार पेरेंट्स को होती है और जल्दबाजी में कुछ ऐसे घरेलू टिप्स कर दिए जाते हैं, जो नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हर माता-पिता को बेसिक फर्स्ट एड की जानकारी होना जरूरी है. वर्ल्ड फर्स्ट एड डे के मौके पर आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि बच्चे को चोट लगने पर शुरुआती तौर पर क्या करना चाहिए और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 50000 रुपये में घूमें दुनिया की ये 7 बेहतरीन जगहें, कम खर्चे में इंटरनेशनल टूर का मिलेगा मजा
सबसे पहले घबराएं नहीं, बच्चे को देखें
किसी भी चोट के बाद सबसे पहले देखें कि बच्चा होश में है या नहीं, नॉर्मल सांस ले रहा है या नहीं और कहीं बहुत ज्यादा खून तो नहीं बह रहा. अगर बच्चा बात नहीं कर रहा है, सांस लेने में परेशानी है, बेहोश है या बहुत ज्यादा खून बह रहा है तो तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें. वहीं, अगर सिर, गर्दन या रीढ़ की गंभीर चोट का शक हो तो बच्चे ज्यादा हिलाएं या चलाएं नहीं.
चोट लगने पर क्या करें?
अगर बच्चे को मामूली कट या खरोंच लगी है तो पहले अपने हाथ साफ करें. अगर जख्म से खून निकल रहा है तो साफ कपड़े या गॉज से हल्का लेकिन लगातार चोट के आसपास के हिस्से को दबाएं. खून रुकने के बाद घाव को साफ पानी से साफ करके साफ ड्रेसिंग या प्लास्टर से ढक सकते हैं. अगर चोट में कांच या कोई दूसरी चीज फंसी हुई है तो उसे खुद निकालने की कोशिश न करें.
बच्चा जल जाए तो टूथपेस्ट न लगाएं
बच्चों के जलने पर घर में तुरंत टूथपेस्ट, घी, मक्खन या तेल लगाने के लिए कहा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. जलने वाली जगह को साफ, ठंडे बहते पानी के नीचे ठंडा करना अच्छा हो सकता है. NHS की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चों के जलने के बाद 30 मिनट तक ठंडे पानी से सिकाई करें. जलने वाली स्किन से चिपके कपड़े को जबरदस्ती न खींचें. अगर ज्यादा जल गया है तो डॉक्टर के पास तुरंत लेकर जाएं.
बच्चे के गले में कुछ फंस जाए तो क्या करें?
छोटे बच्चों में दम घुटने का खतरा ज्यादा होता है, क्योंकि वे खेलते समय छोटी चीजें मुंह में डाल सकते हैं. अगर बच्चा खांस या रो पा रहा है तो उसे खांसने के लिए कहें, लेकिन अगर बच्चा सांस नहीं ले पा रहा, आवाज नहीं निकाल पा रहा या खांस नहीं पा रहा है तो यह परेशानी पैदा कर सकता है. इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा की पूजा से पहले ऐसे चमकाएं तांबे के बर्तन, घर की चीजों से करें सफाई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
7 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
12 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
12 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
16 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines