Cholesterol Improve Tips: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण काफी आम होते हैं जिससे इसके बारे में जल्दी पता नहीं लगाना लगाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इसका बढ़ना हमारे दिल के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई बीमारियों के होने का भी खतरा रहता है। मोटापा, त्वचा का काला होना, अधिक पसीना आना, सीने में दर्द, पैर में दर्द आदि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के लक्षणों में से एक हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करना सिर्फ और सिर्फ आपके लाइफस्टाइल पर निर्भर है। कुछ बदलावों को करके आप अपने कोलेस्ट्रॉल में सुधार ला सकते हैं। डेली लाइफ में किए गए छोटे-छोटे से बदलाव आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद कर सकता है। आइए लाइफस्टाइल में किए जाने वाले उन 5 बदलावों के बारे में जानते हैं जिन्हें अपनाकर आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना? जानें लक्षण और इसे तेजी से कम करने के रामबाण उपाय
एक्सरसाइज और योग करना जरूरी
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना योग या एक्सरसाइज को अपनाना चाहिए। डेली नहीं तो कम से कम हफ्ते में 3 से 4 दिन तो कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol HDL) के दौरान आपको खानपान के साथ अपने फिजिकल एक्टिविटी पर भी जरूर गौर करना चाहिए।
अच्छा खानपान जरूरी
अपनी डाइट में बदलाव करके भी आप कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। साथ ही अपने दिल की सेहत में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक फैटी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट, फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट आदि का सेवन न करें। इसके अलावा जिन भोजन में तेल-मसाला ज्यादा हो उनका भी सेवन न करें। ट्रांस फैट की चीज जैसे- पैकेट फूड का सेवन न करें।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे- सैल्मन, मैकेरल, हेरिंग, अखरोट और अलसी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप राजमा, नाशपाती, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, दलिया और सेब जैसे घुलनशील फाइबर का सेवन कर सकते हैं। वीडियो के माध्यम से जानिए किन 5 चीजों को खाने से बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है?
वजन करें कम
अगर आपका वजन ज्यादा है या बढ़ता जा रहा है तो कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आम बात है। हालांकि, ये सेहत के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकता है। मोटापे (Lose Weight Tips) के साथ कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना दिल की बीमारी का खतरा काफी ज्यादा हो सकता है। यहां तक कि ये हार्ट अटैक आने का कारण भी हो सकता है। इसलिए सबसे पहले अपने वजन को कम करने की कोशिश करें, जिससे बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है।
धूम्रपान छोड़ना भी जरूरी
एचडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ना भी काफी जरूरी है। इसका सेवन करना सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए नहीं बल्कि दिल की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी काफी बढ़ सकता है। धूम्रपान छोड़ने के 3 महीनों में ही आप खुद में बदलाव देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- अर्जुन की छाल से बनी चाय स्किन के लिए बड़ी फायदेमंद! जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
शराब का सेवन भी सही नहीं
अगर आप शराब पीते हैं तो ये भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसके सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। अगर आपके लिए शराब का सेवन पूरी तरह से बंद करना मुश्किल है तो इसे कम करने की कोशिश करें। हद से ज्यादा शराब का सेवन दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर आदि का कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
8 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
9 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
13 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
17 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines