Cholesterol Reducing Tips: कोलेस्ट्रॉल की समस्या हमारी सेहत के लिए गंभीर है क्योंकि इससे हार्ट की बीमारियों का रिस्क सबसे ज्यादा बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर का हमारी सेहत पर ज्यादा असर पड़ता है, जिससे हृदय रोग, हाई बीपी और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि अगर आपकी सुबह की आदतें हेल्दी है, तो आप स्वस्थ रहेंगे। वहीं, अगर आपकी मॉर्निंग हैबिट्स अच्छी नहीं है, तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। Cholesterol कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, जो खुद एक्सपर्ट बताते हैं।
Cholesterol कंट्रोल करने के लिए टिप्स
इस बारे में हम आपको टाटा 1 एमजी के यूट्यूब पेज पर शेयर एक वीडियो द्वारा बता रहे हैं।
1. नींबू पानी पिएं- सुबह की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी वाले नींबू पानी से करनी चाहिए। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसे बनाना होगा। नींबू विटामिन-C से भरपूर होता है, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर
2. ब्रेकफास्ट में फाइबर- आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर पर आपका नाश्ता, जो फाइबर से भरपूर होना चाहिए। इसके लिए आप ओट्स खा सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और सेब-केले जैसे फलों के साथ करें।
3. नट्स- वीडियो में हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि नट्स और सीड्स जैसे अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। ये सीड्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल का सोर्स होते हैं।
4. मॉर्निंग वॉक- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको व्यायाम करने की जरूरत होती है। इसके लिए सुबह वॉक जरूर करने जाएं। सुबह की सैर करने से स्ट्रेस और तनाव कम होता है और माइंड शांत रहता है।
5. ग्रीन टी का सेवन करें- आप सुबह के समय रेगुलर चाय को ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद होगा। ग्रीन टी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह चाय एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
18 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines