---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Cholesterol कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 मॉर्निंग हैबिट्स

Cholesterol Reducing Tips: अपनी सुबह की आदतों को अच्छा रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इसे कम करने के लिए इन 5 हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स को अपनाएं।

---विज्ञापन---

Cholesterol Reducing Tips: कोलेस्ट्रॉल की समस्या हमारी सेहत के लिए गंभीर है क्योंकि इससे हार्ट की बीमारियों का रिस्क सबसे ज्यादा बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर का हमारी सेहत पर ज्यादा असर पड़ता है, जिससे  हृदय रोग, हाई बीपी और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि अगर आपकी सुबह की आदतें हेल्दी है, तो आप स्वस्थ रहेंगे। वहीं, अगर आपकी मॉर्निंग हैबिट्स अच्छी नहीं है, तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। Cholesterol कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें, जो खुद एक्सपर्ट बताते हैं।

Cholesterol कंट्रोल करने के लिए टिप्स

इस बारे में हम आपको टाटा 1 एमजी के यूट्यूब पेज पर शेयर एक वीडियो द्वारा बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

1. नींबू पानी पिएं- सुबह की शुरुआत 1 गिलास गुनगुने पानी वाले नींबू पानी से करनी चाहिए। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसे बनाना होगा। नींबू विटामिन-C से भरपूर होता है, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर

---विज्ञापन---

2. ब्रेकफास्ट में फाइबर- आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर पर आपका नाश्ता, जो फाइबर से भरपूर होना चाहिए। इसके लिए आप ओट्स खा सकते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और सेब-केले जैसे फलों के साथ करें।

3. नट्स- वीडियो में हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि नट्स और सीड्स जैसे अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। ये सीड्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल का सोर्स होते हैं।

---विज्ञापन---

4. मॉर्निंग वॉक- कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आपको व्यायाम करने की जरूरत होती है। इसके लिए सुबह वॉक जरूर करने जाएं। सुबह की सैर करने से स्ट्रेस और तनाव कम होता है और माइंड शांत रहता है।

---विज्ञापन---

5. ग्रीन टी का सेवन करें- आप सुबह के समय रेगुलर चाय को ग्रीन टी का सेवन करना फायदेमंद होगा। ग्रीन टी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह चाय एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 09, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola