Cholesterol Causes: खाने में ये 5 बदलाव करेंगे कोलेस्ट्रॉल को मैनेज, हार्ट हेल्थ भी होगी इंप्रूव

Cholesterol Causes: कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो इसका सीधा असर हमारे हृदय पर पड़ता है। खराब कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी हेल्थ इमरजेंसी का बुलावा होता है। इसके स्तर को कम करने के लिए हम अपने खान-पान में कुछ हेल्दी बदलाव कर सकते हैं।

Cholesterol Control Tips

Cholesterol Causes: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल हमें कई बीमारियां दे रही हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी हुई समस्या है, जो अपने साथ-साथ और भी बीमारियों को लेकर आती है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा पदार्थ होता है, जो सभी के शरीर में पाया जाता है। ये दो प्रकार के होते हैं- गुड और बैड। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर की ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देती है, जिसे हम HDL कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL बढ़ने से कई बीमारियों का रिस्क हाई हो जाता है। जैसे कि दिल की बीमारियां, नसों में रुकावट और स्ट्रोक।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

SAAOL हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस-एमडी, डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल-बेस्ड बीमारी है, इसे सही करने के लिए हम अपनी डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव कर सकते हैं। ये बदलाव न सिर्फ बीमारियों से बचाएंगे बल्कि यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाएंगे। हम आपको एक अपनी रिपोर्ट की मदद से बता रहे हैं कि कैसे खान-पान में ये 5 बदलाव शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करते हैं।

विज्ञापन

5 हेल्दी रूल्स जिससे मैनेज होगा कोलेस्ट्रॉल

1. ओट्स खाएं- यह फाइबर युक्त भोजन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए नाश्ते के रूप में बेहतर विकल्प है। आप सब्जियों वाला ओट्स खा सकते हैं, जो और भी लाभकारी होगा।

विज्ञापन

2. मेथी दाना- ये बीज फाइबर युक्त और पोटेशियम का सोर्स होते हैं। रोजाना भिगोई हुई मेथी दाने का पानी और इन बीजों को खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इन बीजों को नियमित रूप से खाने पर दिल का स्वास्थ्य भी सही रहता है।

3. लहसुन- कोलेस्ट्रॉल के लिए सुपरफूड लहसुन को माना जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बता चुके हैं कि रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड का स्तर बढ़ता है।

विज्ञापन

4. तले-भुने खाने से दूरी- जब हम डाइट में बदलाव की बात करते हैं, तो इसमें बाहर का खाना, जो तेल में बना हो, उससे परहेज करने के लिए सबसे पहले कहा जाता है। तला-भुना भोजन बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ मोटापा भी बढ़ाता है।

विज्ञापन

5. प्रोसेस्ड फूड्स- इस प्रकार के फूड्स को फैक्ट्री आउटलेट्स में तैयार किया जाता है। इनमें शुगर और नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है। साथ ही, ऐसे फूड्स पाम ऑयल और प्रिजर्वेटिव्स की मदद से बनते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं।

अन्य जरूरी टिप

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ हमें शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें।

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत

  • छाती में दर्द होना।
  • हाथों-पैरों में झनझनाहट।
  • आंखों के पास पीली त्वचा।
  • पैरों में नीले रंग की नसें दिखाई देना।
  • थकावट, कमजोरी।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या व्रत रखने से घटेगा वजन या बढ़ेगी परेशानी? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ