High Cholesterol Par Kya Khaye: आजकल खानपान इतना बदल गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अब यह बीमारी बहुत कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है. अगर वक्त रहते अपने खानपान पर ध्यान ना दिया जाए तो और तरह की बीमारियां हो सकती हैं. दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है और ऐसे में दिनभर की डाइट के साथ-साथ रात का खाना भी बेहद अहम भूमिका निभाता है. सही डिनर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि मनीष आचार्य जी के अनुसार रात के खाने में क्या खाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- ये संकेत दिखें तो समझ जाएं बढ़ रहा है ‘अस्थमा’ का खतरा, तुरंत कराएं जरूरी टेस्ट
हेल्दी फैट्स को करें शामिल
कोलेस्ट्रॉल फैट ज्यादा होने की वजह से बढ़ता है, लेकिन सभी फैट खराब नहीं होते हैं. कुछ हेल्दी फैट्स दिल के लिए फायदेमंद होते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं.
क्या खाएं?
आप अपने आहार में एवोकाडो, अखरोट, बादाम और ऑलिव ऑयल में बनी हल्की सब्जी ही अपनी थाली में शामिल करें.
फाइबर से भरपूर खाना
डिनर में फाइबर युक्त चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है. फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. आप भी नीचे बताए गए फूड को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
क्या खाएं?
अगर आप ओट्स या दलिया को खाएं या हरी सब्जियां जैसे पालक, लौकी, तोरई आदि खाएं. सलाद में खीरा, टमाटर या गाजर खाएं.
प्रोटीन से भरपूर खाना
रात में हल्का लेकिन प्रोटीन युक्त भोजन लेना बेहतर होता है. आप अपनी थाली में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें और इससे छुटकारा पाएं.
क्या खाएं?
अपनी थाली में मूंग दाल या मसूर दाल शामिल करें. ग्रिल्ड पनीर या टोफू को भी परोसा जा सकता है. बाकी प्रोटीन के लिए उबले चने या स्प्राउट्स शामिल करें.
इन चीजों से करें परहेज
- आपको बिल्कुल भी तला-भुना नहीं खाना है.
- हाई कोलेस्ट्रॉल में फास्ट फूड बिल्कुल जहर की तरह काम करते हैं.
- आपको खाने में ज्यादा नमक और चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
- रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें और हल्का खाने पर जोर दें.
इसे भी पढ़ें- बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 hr agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
6 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines