कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर डिनर में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी और असरदार डाइट टिप्स

High Cholesterol Foods: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो बिल्कुल भी घबराए नहीं, क्योंकि सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. 

High Cholesterol Dinner Foods

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या खाना चाहिए? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

High Cholesterol Par Kya Khaye: आजकल खानपान इतना बदल गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अब यह बीमारी बहुत कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है. अगर वक्त रहते अपने खानपान पर ध्यान ना दिया जाए तो और तरह की बीमारियां हो सकती हैं. दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है और ऐसे में दिनभर की डाइट के साथ-साथ रात का खाना भी बेहद अहम भूमिका निभाता है. सही डिनर आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि मनीष आचार्य जी के अनुसार रात के खाने में क्या खाना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- ये संकेत दिखें तो समझ जाएं बढ़ रहा है ‘अस्थमा’ का खतरा, तुरंत कराएं जरूरी टेस्ट

विज्ञापन

हेल्दी फैट्स को करें शामिल

कोलेस्ट्रॉल फैट ज्यादा होने की वजह से बढ़ता है, लेकिन सभी फैट खराब नहीं होते हैं. कुछ हेल्दी फैट्स दिल के लिए फायदेमंद होते हैं और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं. 

क्या खाएं?

आप अपने आहार में एवोकाडो, अखरोट, बादाम और ऑलिव ऑयल में बनी हल्की सब्जी ही अपनी थाली में शामिल करें. 

फाइबर से भरपूर खाना 

डिनर में फाइबर युक्त चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है. फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. आप भी नीचे बताए गए फूड को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

क्या खाएं?

अगर आप ओट्स या दलिया को खाएं या हरी सब्जियां जैसे पालक, लौकी, तोरई आदि खाएं. सलाद में खीरा, टमाटर या गाजर खाएं. 

प्रोटीन से भरपूर खाना 

रात में हल्का लेकिन प्रोटीन युक्त भोजन लेना बेहतर होता है. आप अपनी थाली में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें और इससे छुटकारा पाएं. 

विज्ञापन

क्या खाएं?

अपनी थाली में मूंग दाल या मसूर दाल शामिल करें. ग्रिल्ड पनीर या टोफू को भी परोसा जा सकता है. बाकी प्रोटीन के लिए उबले चने या स्प्राउट्स शामिल करें. 

इन चीजों से करें परहेज 

  • आपको बिल्कुल भी तला-भुना नहीं खाना है. 
  • हाई कोलेस्ट्रॉल में फास्ट फूड बिल्कुल जहर की तरह काम करते हैं. 
  • आपको खाने में ज्यादा नमक और चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 
  • रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें और हल्का खाने पर जोर दें.

इसे भी पढ़ें- बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ