Cholesterol Badhne Ke Karan: लिवर जरूरत के हिसाब से प्राकृतिक रूप से कॉलेस्ट्रोल बनाता है. शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो रक्त धमनियों में चिपकने लगता है. इसीलिए कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. इस बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल को ही गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता क्यों है? इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने (High Cholesterol) की असल वजह क्या है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण (High Cholesterol Causes)
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया इन 5 कारणों से बढ़ जाता है गंदा कॉलेस्ट्रोल –
हाई शुगरी फूड्स – अगर जरूरत से ज्यादा हाई शुगर वाला फूड ज्यादा खाया जाए तो यह लिवर को ट्रिगर करके हाई कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है.
रिफाइंड तेल या ट्रांस फैट – रिफाइंड ऑयल या ट्रांस फैट से भी कॉलेस्ट्रोल तेजी से बढ़ता है.
खराब नींद – अगर आप 7 से 8 घंटे की क्वालिटी नींद नहीं लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल बढ़ेगा जो हाई कॉलेस्ट्रोल की वजह बनता है.
तनाव – अगर आप हमेशा स्ट्रेस में रहते हो तो लिवर का डेंजर मोड ऑन होने के बाद कॉलेस्ट्रोल और ज्यादा बढ़ेगा.
व्यायाम की कमी – अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं तो इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ेगा. यह लिवर को ट्रिगर करके LDL यानी गंदे कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाएगा.
यह भी पढ़ें – 24 घंटे में कितनी बार पेशाब करना चाहिए? यहां जानिए दिनभर में कितनी बार पेशाब आना नॉर्मल होता है
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण हैं (High Cholesterol Symptoms)
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर आंखों की पलकों पर या किनारों पर पीले रंग के उभरे हुए धब्बे नजर आने लगते हैं.
- त्वचा पर गांठें बनने लगती हैं, त्वचा की रंगत में पीलापन या नीलापन नजर आने लगता है.
- हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है. ऐसा रक्त संचार धीमा पड़ने के कारण होता है.
- पैरों में दर्द होने लगता है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाने पर रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है जिससे शरीर के हर हिस्से तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है.
- हाथ-पैर अक्सर ही ठंडे पड़ने लगते हैं.
- सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है, हर समय थकान महसूस होती है.
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर वजन बढ़ने लगता है.
कॉलेस्ट्रोल को कैसे कंट्रोल करें (How To Control High Cholesterol)
- कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान से अधिक तेल और मिर्च-मसालों वाली चीजों को निकाल दीजिए.
- हरी सब्जियों और फाइबर से भरपूर चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
- रोजाना एक्सरसाइज करें. एक्टिव लाइफस्टाइल से कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
- कच्चे लहसुन को खाने पर कॉलेस्ट्रोल तेजी से कम होता है. लहसुन को पानी में उबालकर इस पानी को पिया भी जा सकता है.
- ग्रीन टी कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करती है.
- अर्जुन की छाल कॉलेस्ट्रोल कम करने के घरेलू नुस्खों में शामिल है. इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने लगते हैं.
- धूम्रपान और शराब का सेवन छोड़ना जरूरी है.
- वजन को कम करके कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- आंतों में चिपका मल कैसे निकालें? रोज रात दूध में मिलाकर पी लें यह चीज, सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
14 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
20 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines