हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गजब! एक मक्‍खी ने खोल द‍िया जवां रहने का राज, वैज्ञान‍िकों ने ढूंढ न‍िकाला बुढ़ापा रोकने का तरीका

New Gene Could Beat Aging : चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है जो बढ़ती उम्र को रोक सकता है। यह जीन एक स्टडी के दौरान पता चला। अभी इस पर और स्टडी चल रही है। वैज्ञानिकों ने इस जीन का नाम DIMT1 रखा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसकी मदद से बुढ़ापे को 30 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Stop Aging

New Gene Could Beat Aging : दुनिया में ऐसे बहुत सारे कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट हैं जो उम्र को रोकने का दावा करते हैं। वहीं दूसरी ओर काफी लोग जवान बने रहने के लिए कई तरह की सर्जरी करवाते हैं। साथ ही लोग तरह-तरह के घरेलू उपायों के साथ जिम, योग आदि भी करते हैं। इन सबसे अलग वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जो उम्र को थाम सकता है। दरअसल, चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है जो बढ़ती उम्र को रोक सकता है।

मक्खी के DNA से चला पता

इस जीन का पता मक्खी के DNA की स्टडी के दौरान पता चला। दरअसल, चीन के वैज्ञानिक मक्खी के DNA पर स्टडी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक जीन का पता चला। वह इसकी और गहराई में गए और पता लगाया कि कुछ कोशिकाएं काफी पहले ही मर गई थीं। इस दौरान उन्होंने और गहराई से स्टडी की और जानने की कोशिश की कि इन कोशिकाओं के मरने का कारण कहीं जीन तो नहीं। कोशिकाओं के कारण ही मानव का शरीर बनता है। ठीक इस प्रकार जैसे ईंटों से घर बना होता है। हम ईंटों को कोशिका और घर को शरीर मान सकते हैं। जब कोई ईंट पुरानी हो जाती है तो मकान जर्जर होना शुरू हो जाता है। इसी प्रकार जब कोई कोशिका पुरानी हो जाती है तो शरीर बूढ़ा होना शुरू हो जाता है। कोशिकाएं जीन के कारण बूढ़ी होती हैं। जीन डीएनए से बने होते हैं या कह सकते हैं कि डीएनए का हिस्सा होते हैं। एक इंसान में 30-40 हजार तक जीन होते हैं। वैज्ञानिकों ने इसी ऐसे जीन का पता लगाया है जो कोशिकाओं को बूढ़ा होने से रोक सकता है। जब कोशिकाएं ही बूढ़ी नहीं होंगी तो इंसान भी जवान बना रहेगा।

Stop Aging

विज्ञापन

30 फीसदी तक रुक सकता है बुढ़ापा

डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों को जिस नए जीन का पता चला है, वह इंसान के जीन से 93 फीसदी मिलता है। वैज्ञानिकों ने इस जीन का नाम DIMT1 रखा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस जीन की मदद से इंसान के बुढ़ापे को 30 फीसदी तक कम किया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने लैब में इंसान की कोशिकाओं पर रेडिएशन डालकर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। यह ठीक इसी प्रकार था जैसे कोई कोशिका उम्र के साथ बूढ़ी होती जाती है। इसमें उन्होंने देखा कि जिन कोशिकों के साथ DIMT1 जीन था, उन्होंने बाकी के मुकाबले करीब 65 से 70 फीसदी कम नुकसान हुआ। ऐसे में कह सकते हैं कि यह जीन कोशिकाओं को 25 से 30 फीसदी बूढ़ा होने से रोकता है।

यह भी पढ़ें : कहीं आप ‘नकली’ मल्टीविटामिन तो नहीं ले रहे हैं? कैसे करें पहचान

विज्ञापन

यह है बुढ़ापे का कारण

कोशिकाओं को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। जब एनर्जी मिलेगी तो टिश्यू और शरीर के दूसरे अंग अच्छे से काम करेंगे और एक्टिव रहेंगे। अगर, कोशिकाओं को जरूरत के मुताबिक एनर्जी न मिले तो टिश्यू आदि सही से काम नहीं करते और इंसान बूढ़ा होना शुरू हो जाता है। रिसर्च में जब इस जीन की एनर्जी बढ़ाई गई, तो इसकी एक्टिविटी 59 फीसदी तक बढ़ गई। वैज्ञानिकों का दावा है कि जीन की एनर्जी बढ़ने से कोशिकाओं की भी एनर्जी बढ़ जाएगी जिससे टिश्यू और शरीर के दूसरे अंग बेहतर काम करेंगे और कोशिकाएं जल्दी बूढ़ी नहीं होंगी। ऐसे में इंसान लंबे समय तक जवान बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : क्या टूथपेस्ट से भी दांतों को नुकसान होता है? जानें ब्रश करने का सही तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola