सुबह खाली पेट पी लीजिए इस बीज का पानी, 21 दिनों में दिखेगा जबरदस्त फायदा

Saunf Ka Pani Peene Ke Fayde: हेल्दी ड्रिंक्स हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती है। मगर इन ड्रिंक्स में दूध या जूस नहीं बल्कि इंफ्यूज्ड वाटर भी शामिल होता है। डाइटीशियन श्रेया कत्याल से जानते हैं सौंफ के बीज का पानी पीने के फायदों के बारे में।

SOURCE- NEWS 24

Saunf Ka Pani Peene Ke Fayde: अगर आपको पाचन की समस्या रहती है या आपकी स्किन हमेशा डल फील करती है तो आपको आज ही से रोज सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। जी हां, इस बीज के पानी में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन-ए और सी जैसे गुण मौजूद है, जो हमारी सेहत को बढ़ावा देते हैं। डाइटीशियन श्रेया कत्याल बताती हैं की सौंफ ऐसा बीज है, जिसके कूलिंग एजेंट्स हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और हमें कई परेशानियों से लाभ प्रदान करते हैं। अगर इसका पानी खाली पेट पिया जाए तो इसका बेहतर तरीके से लाभ हमारे शरीर को मिलता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डाइटीशियन श्रेया के मुताबिक, सौंफ को खाने के बाद खाने से पाचन होता है लेकिन किसी को लंबे समय से इनडाइजेशन की प्रॉब्लम है या फिर उसे हमेशा थकान महसूस होती है तो ऐसे लोगों को भिगोई हुई सौंफ का पानी सुबह के समय खाली पेट पीना फायदेमंद होता है। इन बीजों में शरीर को ठंडक देने वाले गुण होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-लैपटॉप पर घंटों कर रहे हैं काम? आंखों के साथ बिगड़ रही है गर्दन की सेहत, ऐसे होगा बचाव

सौंफ का पानी पीने के फायदे

पाचन सुधारें- सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज गैस, कब्ज और अपच की समस्याओं को दूर करता है। इसका पानी ब्लोटिंग की समस्या में भी राहत दिलाता है।

विज्ञापन

वेट लॉस- सौंफ का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। ये हमारी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। ऐसे में वेट लॉस करने वाले लोगों को इस पानी को जरूर पीना चाहिए क्योंकि इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

स्किन- गर्मियों और मानसून के समय स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। इसे दूर करने के लिए आपको सौंफ का पानी जरूर पीना चाहिए। इस पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी स्किन को डिटॉक्स कर ग्लोइंग बनाता है।

विज्ञापन

आंखों के लिए फायदेमंद- सौंफ विटामिन-ए का सोर्स भी है। ऐसे में ये हमारी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं इसका पानी?

इसके लिए आपको रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ को डालकर छोड़ देना। अब इस पानी को आप सुबह खाली पेट बिना पकाएं भी पी सकते हैं। अगर आपको इसे गर्म पीना है तो सौंफ के बीजों के साथ इसे थोड़ा गर्म कर लें। पानी के साथ-साथ इन बीजों को भी खा लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ