Childhood Eye Cancer Symptoms: स्मार्टफोन तो आज हम सभी यूज करते हैं लेकिन क्या हो अगर आप एक दिन फोन उठाएं और तस्वीर लेने लगें, अचानक कुछ ऐसा दिख जाए जिसके बारे में आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। दुनिया भर से कई ऐसे मामले समय-समय पर सामने आए हैं जहां लोग कुछ रैंडम क्लिक कर रहे थे तभी एक दम से कुछ ऐसा कैप्चर हो गया जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था। अब ऐसा ही एक मामले सामने आया है जहां एक महिला स्मार्टफोन से अपने बेटे की तस्वीर ले रही थी तभी फोन की लाइट से उसने बेटे की आंख में कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई।
कहां का है मामला?
दरअसल मामला इंग्लैंड के गिलिंघम शहर का है जहां महिला ने फोन की फ्लैश लाइट से एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता लगाया है। महिला का नाम सारा हेजेस है जो 40 साल की है और उसके चार बच्चे हैं। सारा हेजेस एक शाम खाना जब बना रही थी, तो उसकी नजर अपने 3 महीने के बच्चे पर पड़ी जिसका नाम थॉमस है। महिला को बच्चे की आंख में एक अजीब “सफेद चमक” दिखाई दी जिस प्रकार किसी बिल्ली की आंखें चमकती हैं।
ये भी पढ़ें : पंकज उधास की लंबी बीमारी कहीं कैंसर तो नहीं? जानें बीमारी के लक्षण और प्रकार
लिया इंटरनेट का सहारा
चिंतित होकर, उसने अपना स्मार्टफोन उठाया और तस्वीरों में इसे कैप्चर करने का सोचा जिसके लिए उसने फोन की फ्लैश लाइट का यूज किया। जिसके बाद इसे देखकर वह थोड़ी उत्सुक और चिंतित होने लगी। सारा ने अपने बेटे की स्थिति के बारे में और अधिक जानने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया।
क्लिक की तस्वीरें
इसके बाद महिला ने अपने स्मार्टफोन से फ्लैश ऑन करके थॉमस की कुछ तस्वीरें खींची, इस उम्मीद में कि वह एक बार फिर उस चमक को कैप्चर कर लेगी। हालांकि, एसडब्ल्यूएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह चमक कुछ समय बाद गायब होती दिख रही थी, जिससे वह सोच में पद गई कि क्या यह सिर्फ लाइट की वजह से हुआ था।
आजमाए कई तरीके
चमक के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए सारा ने अगले दिन फिर कुछ नए तरीके आजमाए । वह थॉमस को अलग अलग कमरों में घूमती रही, अलग-अलग लाइटिंग कंडीशंस में उसे करीब से देखती रही। तभी अचानक ये चमक फिर से दिखाई दी।
ये भी पढ़ें- सावधान! ज्यादा Vitamin B3 लेना खतरनाक!
बच्चे को आंखों का कैंसर
जिसके बाद सारा ने फिर से इंटरनेट पर इसके बारे में सर्च किया। सर्च रिजल्ट में महिला तो पता चला कि ये एक गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर रहा है जो आंखों का कैंसर हो सकता है। फिर महिला बेटे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गई जहां डॉक्टर ने बताया कि थॉमस को रेटिनोब्लास्टोमा है, जो आंख के कैंसर का एक दुर्लभ और आक्रामक रूप है। इस खबर से सारा की हालत खराब हो गई और वह काफी ज्यादा डर गई।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
15 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
20 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
22 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
23 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines