---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

चिकनगुनिया से लेकर मच्छरों की हर बीमारी का इस दवा से हो सकता है इलाज, नई स्टडी में खुलासा

चिकनगुनिया एक वायरल डिजीज है, जो मच्छरों से होती है। इस बीमारी के मामले भारत में हर साल बढ़ जाते हैं क्योंकि इसके इलाज और बचाव के लिए अब तक कोई एंटीवायरल उपचार की खोज नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

New Study On Mosquito Borne Disease: मच्छर और उनसे होने वाली बीमारियां भारत में हमेशा ही एक्टिव हेल्थ इमरजेंसी के रूप में उजागर रहती हैं। चिकनगुनिया भी इन बीमारियों में से एक है, जो मच्छरों से होती है। मच्छरों वाली यह बीमारी घर और आस-पास साफ-सफाई न रखने से होती है। मच्छरों वाली बीमारियों से बचाव के लिए IIT रुड़की में एक अध्ययन हुआ, जिसमें एक ड्रग का पता चला है, जो इन बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस रिसर्च के बारे में सबकुछ।

ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!

---विज्ञापन---

नई स्टडी में हुआ खुलासा

IIT Roorkee की एक टीम ने एक नई दवा का इजात किया है। दरअसल, यह एक एंटीवायरल ड्रग है, जो कि नया नहीं है बल्कि पहले से ही HIV संक्रमण वाले रोगियों के इम्यून सिस्टम को सुधारने के लिए दी जा रही है। इसका नाम एफेविरेंज है, जो चिकनगुनिया का इलाज कर सकती है। उन्होंने अपने मॉड्यूल में चूहों पर इसका परीक्षण किया था। अध्ययन करते समय संक्रमित चूहों पर टेस्टिंग के बाद चिकनगुनिया के लक्षणों में कमी भी देखी गई थी।

ICMR ने भी दी मंजूरी

IIT रुड़की की इस नई स्टडी में कई सकारात्मक रिजल्ट सामने आए है, जिसके बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने भी स्टडी का सपोर्ट किया है और चिकनगुनिया के इलाज के लिए कारगर माना है। हालांकि, इस जांच के बाद भी स्टडी के प्रमुख डॉक्टर संकेत नेहुल बताते हैं कि इस स्टडी पर कई अन्य जांचों को करने की जरूरत है ताकि इस ड्रग की क्षमता का आंकलन किया जा सके। उसके बाद ही इंसानों पर ही इसका प्रयोग किया जाएगा। स्टडी की अन्य एक्सपर्ट शैली तोमर बताती हैं कि संभवत: यह एंटीवायरल ड्रग चिकनगुनिया के इलाज में सक्षम हो सकता है क्योंकि यह ड्रग सिंडबिस वायरस के प्रभाव को भी कम कर सकता है।

---विज्ञापन---

Chikungunya से बचाव क्यों जरूरी?

चिकनगुनिया मस्किटो वायरल डिजीज है, जो एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों की प्रजाति से होती है। ये दोनों प्रजाति भारत में मिलने वाले मच्छरों की आम प्रजाति हैं। इन मच्छरों के काटने से चिकनगुनिया होता है। भारत में आज भी यह बीमारी हेल्थ इमरजेंसी के रूप में सक्रिय रहती है। हर साल भारत के राज्यों में इस बीमारी के मरीजों का आंकड़ा दर्ज किया जाता है, जिसमें यह आंकड़े बढ़े हुए ही रहते हैं।

dengue vaccination

Image Credit: Freepik

---विज्ञापन---

Chikungunya से बचाव के टिप्स

  • मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े और फुल पैंट पहनें।
  • मस्किटो रिपेलेंट क्रीम का यूज करें।
  • घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
  • मच्छरों को पैदा होने से रोकें, इसके लिए घर या आस-पास पानी न भरने दें।
  • मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए खिड़कियां दरवाजे बंद रखें।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2025 09:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola