Whistling Sound in Your Chest: कई बार छाती से सांस लेते या छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आती है. ऐसा होना आम बात है, लेकिन आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक रिसर्च के मुताबिक, कई बार यह आवाज तब आती है जब फेफड़ों की नलियां संकरी हो जाती हैं या उनमें सूजन या बलगम जम जाता है. ऐसे में अगर आपके हल्की खांसी या सर्दी में भी सीने से सीटी की आवाज आ रही है तो आपको इसकी असल वजह जाननी चाहिए. कई बार ऐसा होना गंभीर नहीं माना जाता, लेकिन अगर आवाज बार-बार आए या सांस फूलने लगे, तो कारण गंभीर भी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पेशाब में खून दिखे तो न करें इग्नोर, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
छाती में सीटी की आवाज आने के कारण
अस्थमा- कई बार अस्थमा की बीमारी में ऐसा हो जाता है. इस दौरान एयरवे में सूजन और ऐंठन होने लगती है, जिससे हवा का रास्ता संकरा हो जाता है. यही वजह है कि सांस लेते समय सीटी की आवाज आती है.
एलर्जी या संक्रमण- कई बार धूल, धुआं या पालतू जानवरों के बालों की वजह से वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाता है. इससे एयरवे में सूजन हो सकती है.
ब्रोंकाइटिस- यह ब्रोंकाइटिस का भी संकेत हो सकता है. कई बार लंबे समय तक खांसी रहने या बलगम की वजह से ऐसा होने लगता है.
सीओपीडी- अगर आप सिगरेट पीते हैं और लंबे वक्त से ऐसा कर रहे हैं तो आपको यह बीमारी हो सकती है. इसमें फेफड़ों की काम करने की क्षमता कम हो जाती है और आवाज आना शुरू हो जाती है.
सांस लेने में दिक्कत हो तो क्या करें?
एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार अगर आपको या किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के दिखाना चाहिए, लेकिन कुछ मामलों में इसे घर पर आसानी से कम किया जा सकता है.
- शांत रहें और सीधा बैठे रहना
- ट्रिगर से दूर बना लें
- इनहेलर का इस्तेमाल
- तुरंत भाप लेंगुनगुना पानी पिएं
कब तुरंत डॉक्टर को दिखाएं?
अगर आपकी सीटी की आवाज के साथ सांस फूल रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इसके साथ होंठ या उंगलियां नीली पड़ रही हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. सीने में दर्द हो रहा है तो आपको एक बार अपने सारे चेकअप करवा लेने चाहिए.
इससे बचने के लिए क्या करें?
- इससे बचने के लिए आपको हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना चाहिए.
- पैसिव स्मोकिंग से बचना
- घर को साफ रखना
- मास्क का इस्तेमाल करना
- एलर्जी ट्रिगर पहचानकर दूरी बनाना
इसे भी पढ़ें- Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
15 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
6 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines