Chest Pain VS Heart Attack: सीने में दर्द और घबराहट जैसी समस्या गैस और हार्ट अटैक दोनों ही स्थितियों में होती है। हालांकि, दोनों ही स्थितियों को गंभीरता से लेने की जरूरत होती है क्योंकि हार्ट अटैक ही नहीं, गैस्ट्रिक अटैक भी जानलेवा होता है। इन दोनों समस्याओं में लक्षण काफी हद तक एक-दूसरे से मेल खाते हैं, जिस वजह से लोग इन दोनों में अंतर नहीं कर पाते हैं। चलिए आपको हेल्थ एक्सपर्ट की इस पर क्या एडवाइस है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर सलीम जैदी, जो कि एक युनानी एक्सपर्ट है अपने वीडियो में इन दोनों सिचुएशन्स के बारे में बताते हैं, जिसमें वे कहते हैं कि इन दोनों हेल्थ कंडिशन में एक चीज कॉमन है, वो है दर्द, वो भी छाती में होने वाला तेज दर्द। डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक और गैस के दर्द के बारे में समझने के लिए आपको इनकी बेसिक जानकारी जरूरी है ताकि दोनों के बीच डिफ्रेंस समझा जा सके।
गैस का दर्द और सीने में दर्द
इस स्थिति में डॉक्टर कहते हैं कि इस दर्द में हमारे पेट के अंदर गैस्ट्रिक जूस बनते रहते हैं जो कि खाना पचाने में और पेट का पीएच बैलेंस करने में मदद करते हैं और यह जरूरी भी होते है। अब इसे दर्द तक होता है जब इसका एसिड रिफलक्स होता है। एसिड रिफलक्स में पेट के अंदर एक अंदरूनी परत होती है, जो म्यूकस कहलाती है। अगर यह परत किसी खाने के वजह से गट में खराब बैक्टीरिया बढ़ जाने से कमजोर होती है, तब एसिड रिफलक्स होता है और उससे सीने में दर्द और गैस का अटैक आता है। साथ ही, डॉक्टर कहते हैं कुछ लोगों को G.E.R.D नाम की एक बीमारी होती है। यह एक गैस्ट्रो डिजीज है, जिसमें पेट के ऊपर और चेस्ट के बीच होता है। कई बार लोगों को यह मेडिकल कंडिशन हार्ट अटैक का संकेत लगती है जबकि ऐसा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
दिल का दौरा के लक्षण
दिल का दौरा या हार्ट अटैक आमतौर पर छाती के बीच में या बाईं तरफ महसूस होता है। यह दर्द कभी-कभी कंधे, गर्दन, जबड़ा, पीठ और हाथों में भी फैल सकता है। इसका दर्द बहुत तेज, प्रेशरफुल और कभी-कभी असहनीय भी हो सकता है। इसके दर्द में आपको महसूस होगा कि छाती पर कोई भारी चीज रखी गई है। साथ ही, इसमें सांस लेने में दिक्कत होती है। कभी-कभी आपको ऐसा लगता है कि आपको पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। हार्ट अटैक की स्थिति में इंसान के माथे पर पसीना आता है और बेहोशी भी महसूस होती है। हार्ट अटैक में जो दिल की ब्लड वेसल्स होती है, यानी कोरोनरी आर्टरी, उनमें खून का सप्लाई स्लो हो जाता है या फिर उसमें ब्लॉकेज होने लगती है। जब ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो जाती है, तो इससे कार्डियक अरेस्ट आता है।
दोनों में अंतर
दिल का दर्द छाती के बीच में और बाईं ओर महसूस होता है, जबकि गैस का दर्द पेट में या छाती के निचले हिस्से में होता है। गैस के दर्द में सीने में जलन के साथ-साथ गले में भी जलन होती है। वहीं गैस का दर्द हार्ट अटैक की तरह ज्यादा इंटेंस नहीं होता है। दोनों में से दिल के दौरे में सांस लेने में तकलीफ होती है। दिल के दौरे में कुछ मिनटों का दर्द होता है और गैस में हल्का लेकिन अधिक समय तक दर्द रह सकता है।
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
4 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines