Wooden Bed Sleeping Side Effects: आजकल ज्यादातर लोग फोम या स्प्रिंग वाले गद्दों पर सोते हैं, लेकिन पारंपरिक तौर पर लोग चारपाई पर सोया करते थे और आंगन में लोग चारपाई भी रखा करते थे. हालांकि, वक्त के साथ-साथ लोग लकड़ी के बेड पर शिफ्ट हो गए हैं जो दिखने में आरामदायक लगता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि सोने का शरीर पर सीधा असर पड़ता है. इसी विषय पर आचार्य मनीष जी ने बताया कि सही पॉश्चर और रीढ़ की सेहत के लिए चारपाई कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं लकड़ी के बिस्तर या चारपाई पर सोने के फायदे और किन लोगों को इसे अपनाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज से पाना चाहते हैं राहत? अपनाएं बाबा रामदेव के बताए ये असरदार उपाय, जल्द दिखेगा फर्क
लकड़ी के बिस्तर पर सोने के नुकसान
लकड़ी का बिस्तर कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह सही हो ऐसा जरूरी नहीं है. इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. इसपर आप सभी को ध्यान देने की जरूरत है.
- ज्यादा सख्त होने की वजह से दर्द बढ़ना
- बुजुर्गों के लिए खतरनाक
- पतले शरीर वाले लोगों को परेशानी होना
- सर्दियों में ठंड का अहसास
- लकड़ी का बिस्तर शरीर गर्म करना
चारपाई पर सोने के फायदे
आचार्य मनीष जी का कहना है कि लकड़ी के बेड पर सोने से अच्छा है कि आप चारपाई पर सोना शुरू कर दें, क्योंकि इस पर सोना काफी अच्छा माना जाता है.
- रीढ़ की हड्डी सीधी रहना
- बेहतर पॉश्चर बनना
- शरीर का तापमान संतुलित रहना
- पीठ दर्द में राहत मिलना
- एलर्जी का खतरा कम करना
चारपाई पर सोना क्यों माना जाता है बेस्ट?
आचार्य मनीष जी के अनुसार चारपाई प्राकृतिक और संतुलित नींद के लिए बेहतर मानी जाती है. इसमें शरीर का दबाव समान रूप से बंटता है और हवा का प्रवाह बना रहता है. साथ ही, शरीर ज्यादा रिलैक्स रहता है और अत्यधिक नरमी से होने वाले पॉश्चर दोष से बचाव होता है. उन्होंने यह भी बताया कि बहुत मोटे और नरम गद्दे धीरे-धीरे शरीर की संरचना पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. इसलिए इससे बचना चाहिए, जो आजकल काफी मुश्किल हो गया है.
इन टिप्स को करें फॉलो
- अचानक बहुत सख्त बिस्तर पर ना जाएं और धीरे-धीरे बदलाव करें.
- हमेशा पतली दरी या चादर का इस्तेमाल करें.
सही तकिया चुनें, क्योंकि बहुत ऊंचा या बहुत पतला तकिया अच्छा नहीं होता.
सोने की पोजीशन पर ध्यान दें, क्योंकि सोते वक्त ही पॉश्चर खराब होता है.
इसे भी पढ़ें- 1 महीना रोज सुबह ग्रीन टी पीने से क्या होगा? फायदे जान आज ही करेंगे डाइट में शामिल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
4 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
8 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines