Cervical Pain And Exercise: लंबे टाइम तक खराब पोस्चर में बैठने या सोने से सर्वाइकल की समस्या हो जाती है। कंप्यूटर पर लगातार घंटों काम करना और लॉन्ग सिटिंग जॉब्स होने की वजह से सर्वाइकल तेजी से बढ़ रहा है। सर्वाइकल होने पर गर्दन, कंधे और कमरदर्द होता है। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है और सिर तक पहुंच जाता है। ऐसे में सर्वाइकल के दर्द में दवाओं से ज्यादा आपके लिए एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है। इससे आपको आराम और दर्द में राहत मिलती है। अगर लंबे टाइम तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं, तो इन 4 एक्सरसाइज को रोज सुबह-शाम जरूर करें।
ये 4 एक्सरसाइज सर्वाइकल के दर्द में देंगी राहत
गर्दन को स्ट्रेच करें (Stretch The Neck)
सर्वाइकल के मरीज को स्ट्रैचिंग करनी चाहिए। इसमें सबसे पहले गर्दन को नीचे झुकालें और अपने चिन को आगे की तरफ ले जाएं, फिर सीने से टच करें। कुछ सेकेंड तक ऐसे ही रहें और जब तक गर्दन में खिंचाव महसूस नहीं होता है। अब गर्दन को नॉर्मल स्थिति में ले जाएं और सिर पीछे की तरफ ले जाते हुए ठुड्डी को जितना हो पाएं ऊपर उठाएं।
साइड टू साइड नेक टिल्ट (Side-to-Side Neck Tilt)
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठ जाएं, फिर अपनी गर्दन को एक कंधे की ओर झुकालें। इसमें जब कान कंधे को टच करने लगे तो 5 सेकेंड के लिए वैसे ही रुक जाएं। इसके बाद नॉर्मल हो जाएं और दूसरी साइड भी ऐसा ही करें। कम से कम 5 बार इसे करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में माइग्रेन करता परेशान, 6 तरीकों से तुरंत पाएं आराम
नेक टर्न (Neck Turn)
इसे करने के लिए सीधे बैठ जाएं और गर्दन को एक ओर पूरा घुमाएं और रूके रहें। फिर गर्दन को वापस नॉर्मल लेकर आएं और दूसरी ओर पूरी गर्दन फिर घुमाएं। इस तरह 5 बार करें, इससे काफी आराम मिलेगा।
गर्दन लटका कर लेट जाए (Lie Down With Neck Hanging)
सर्वाइकल के दर्द में अक्सर मरीज को डॉक्टर तकिया लगाने से मना करते हैं। इसलिए आप बिस्तर पर लेटकर आसानी से व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए बेड पर ऐसे लेटें कि कंधे आपके गद्दे पर हों और सिर पीछे की ओर लटका होना चाहिए। इस स्थिति में थोड़ी देर रहकर फिर 5 बार इसे करें।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
18 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
21 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
23 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines