हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 6 स्टेप्स, बिना जल्दबाजी ऐसे मिल सकता है हेल्दी वेट

क्या आप भी वजन कम करने की योजना बना रहे हैं? आप चाहते हैं कि आपका घटाया हुआ वजन लंबे समय तक कम रहे और जल्दी तोंद न निकलें? CDC से जानिए वजन कम करने से पहले और दौरान क्या करना जरूरी है.

विज्ञापन
फिट रहने के लिए ऐसे घटाएं वजन, इन हेल्दी आदतों को बनाएं लाइफस्टाइल का हिस्सा (Image: Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

  • वजन घटाना सिर्फ पतला होने के बारे में नहीं है, बल्कि सेहत को बेहतर बनाने और कैंसर, दिल से जुड़े रोग, षिगर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी जरूरी है.
  • CDC के अनुसार, वजन घटाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना, अपनी डेली-रूटीन पर नजर रखना और धीरे-धीरे आदतों में सुधार करना आवश्यक है.
  • संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, तनाव कंट्रोल में रखना और पर्याप्त नींद वजन कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं.
  • CDC के अनुसार, प्रति सप्ताह लगभग 450 ग्राम से 900 ग्राम वजन कम करना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक वजन को बनाए रखने में मदद करता है.

Bina Bhokhe Rahe Vajan Kam Karne Ka Tarika: वजन घटाना सिर्फ शरीर को पतला बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि सेहत को बेहतर रखने के लिए भी जरूरी हो सकता है. आज के वक्त में कई ऐसी गंभीर बीमारी लोगों को अपना शिकार बना रही है, जिसमें एक बड़ा कारण मोटापा है, इसलिए जरूरी है कि अपने आपको फिट और हेल्दी रखा जाए. ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अच्छे से समझा जाएं और नियमित रूप से अपनाया जाएं, तो जल्द ही आपकी लटकती तोंद कम हो सकती है और आप कैंसर, दिल से जुड़ी बीमारी, डायबिटीज आदि बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, जो आपके वक्त में सबसे ज्यादा मौतों का कारण बन रही है और तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है.  

यह भी पढ़ें: High BP का असर सिर्फ दिल तक नहीं! किडनी और दिमाग को भी पहुंच सकता है नुकसान

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए लक्ष्य तय करें

वजन कैसे कम हो सकता है, CDC (Centers for Disease Control and Prevention) अनुसार, सबसे पहले यह समझें कि आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं. इसकी वजह परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास, ज्यादा एक्टिव रहने की इच्छा या अपनी सेहत में सुधार करना हो सकती है अपने लक्ष्य और वजन घटाने के कारणों को लिखकर ऐसी जगह रखें, जहां आपकी नजर रोज पड़े. इससे आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने में मदद मिलेगी और आपको याद रहेगा कि आपको अपने आपको फिट रखना है. ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए संतुलित खानपान, नियमित फिजिकल एक्टिविटी, तनाव को संभालना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. अक्सर लोग मोटापा कम करने के लिए दिन में सिर्फ 1 टाइम खाना खाते हैं, जोकि गलत है और गंभीर समस्या का कारण बन सकती है.

अपने डेली-रूटीन पर नजर रखें

वजन कम करने की शुरुआत करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी मौजूदा डेली-रूटीन कैसी है. आप क्या खाते-पीते हैं, कितना एक्टिव रहते हैं (एक्सरसाइज करना), कितने घंटे सोते हैं और तनाव को कैसे संभालते हैं. इन सभी बातों का वजन पर असर पड़ता है, इसलिए इन चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इन आदतों को कुछ दिनों तक डायरी में लिखें या किसी ऐप की मदद से रिकॉर्ड करें. आपके मन में सवाल होगा कि इससे क्या होगा, तो बता दें कि, CDC के अनुसार, इससे आपको अपनी डेली-रूटीन में सुधार की जरूरत वाले हिस्सों को पहचानने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

अपनी आदतों पर नजर रखने के लिए इन बातों को शामिल करें:

  • खानपान का रिकॉर्ड: दिनभर में क्या खाया है और क्या पिया है, कितनी खाया और पिया है, सभी चीजों को लिखें.
  • एक्सरसाइज का रिकॉर्ड: कौन सी एक्टिविटी कितनी देर करी है और कितनी करते हैं या नहीं की है इसे भी नोट करें.
  • नींद पर ध्यान दें: रोजाना कितने घंटे सोते हैं, इसका रिकॉर्ड रखें.
  • तनाव: तनाव कम करने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को लिखें, जैसे लंबी सांस लेना, गाना सुनना आदि, जो भी आप करते हैं.
  • रुकावटों को पहचानें: अगर काम के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते या नींद पूरी नहीं होती, तो इनके हल को भी ढूंढे.

बीच में डाइटिंग न छूटे उसके लिए क्या करें?

CDC के अनुसार, वजन घटाने के लिए ऐसे लक्ष्य तय करना जरूरी है, जिन्हें आप अपनी डेली-रूटीन में आसानी से शामिल कर सकें. बहुत कम समय में बहुत ज्यादा वजन घटाने का लक्ष्य रखना मुश्किल हो सकता है और साथ ही, शरीर के लिए ठीक भी नहीं हो सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप शुरुआत में दो या तीन छोटे लक्ष्य चुनें और धीरे-धीरे अपनी आदतों में सुधार करें. उदाहरण के लिए, मीठे ड्रिंक की जगह पानी पीएं, शाम को 15 मिनट टहलना या रात के खाने में सब्जियां शामिल करें, ऐसी अच्छी शुरुआती कदम डाइटिंग में मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

वजन घटाने के लिए दूसरों का सहारा लें

अगर आप चाहते हैं कि आपके वजन घटानी के दरमियान कोई रुकावट पैदा न हो, तो आप वजन घटाने के दिनों में परिवार, दोस्तों आदि का साथ मांग सकते हैं, इससे आपको काफी मदद मिल सकती है. जब आपके आसपास के लोग हेल्दी आदतों को अपनाएंगे और अपनाने में मदद करेंगे, तो अपने लक्ष्य पर टिके रहना आसान हो सकता है. आप परिवार के साथ हेल्दी खाना की योजना बना सकते हैं या दोस्तों के साथ टहलने और आदि, चीजों को शामिल कर सकते हैं. इससे वजन घटाने की कोशिश को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना आसान हो सकता है. लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि, अगर वजन के साथ कोई स्वास्थ्य समस्या भी है या आप दवाएं लेते हैं, तो वजन घटाने की योजना के बारे में डॉक्टर से बात जरूर करें और उनकी सलाह का पालन करें.

वजन घटाने के दौरान अपनी प्रोग्रेस कैसे चेक करें?

वजन घटाने के लिए योजना बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अपनी प्रोग्रेस पर नजर रखना भी. CDC के अनुसार, समय-समय पर अपने लक्ष्यों को दोबारा देखें और समझें कि कौन-सी आदतें आपके लिए काम कर रही हैं और किनमें बदलाव की अभी भी जरूरत है. क्योंकि जब मामला अटक जाएगा, वह चीज आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है. प्रोग्रेस रिपोर्ट चेक करते वक्त, अगर कोई लक्ष्य लगातार पूरा हो रहा है, तो आप अपनी क्षमता के अनुसार एक नया लक्ष्य जोड़ सकते हैं. लेकिन अगर कहीं पर लक्ष्य अधूरा है, जैसे तला हुआ खाना आदि, तो उसपर ज्यादा काम करें, इससे वजन घटाना आसान होगा.

विज्ञापन

तेजी से वजन घटाना का लक्ष्य रखना

अगर लोग सोचते हैं कि वह हफ्ते भर में 5 किलो वजन कम कर लेंगे और महीने भर के अंदर 10 से 12 किलो तो कम कर ही लेंगे. यह चीजें कहने में आसान लगती है, लेकिन ऐसा करना काफी मुश्किल है और सेहत पर गंभीर असर भी डाल सकती है. CDC के अनुसार, वजन घटाने में जल्दबाजी करने के बजाय धीरे-धीरे और लगातार आगे बढ़ना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. CDC के अनुसार, जो लोग हर हफ्ते लगभग 1 से 2 पाउंड वजन यानी लगभग 450 ग्राम से 900 ग्राम वजन कम करते हैं, तो उनके लिए घटे हुए वजन को लंबे समय तक बनाए रखना आसान हो सकेगा. हालांकि, वजन कंट्रोल करने वाली दवाओं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, तनाव, जीन्स, हार्मोन, वातावरण और उम्र का भी वजन पर असर डालती है, इसलिए वजन कंट्रोल करने से पहले अपनी जरूरत को देखें और हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ महिला को दोष देना गलत! बच्चा न होने की वजह पुरुष भी हो सकते हैं, WHO ने बताई ये वजहें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: CDC

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola